×

Lok Sabha Election Results: यूपी की इन सीटों पर राजा भैया का जलवा बरकरार, BJP को लगा झटका

Lok Sabha Election Results : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस यानी इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ आगे बढ़ता हुआ दिख रहा है। बीते चुनाव में महज एक सीट हासिल करने वाली कांग्रेस इस बार सात सीटों पर आगे है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 4 Jun 2024 9:13 AM GMT
Lok Sabha Election Results: यूपी की इन सीटों पर राजा भैया का जलवा बरकरार, BJP को लगा झटका
X

Lok Sabha Election Results : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस यानी इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ आगे बढ़ता हुआ दिख रहा है। बीते चुनाव में महज एक सीट हासिल करने वाली कांग्रेस इस बार सात सीटों पर आगे है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यही नहीं, कुंडा से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह का भी कई सीटों पर खासा असर देखने को मिला है। इसका सीधा फायदा सपा-कांग्रेस गठबंधन को हुआ है।

सूबे की प्रतापगढ़, कौशांबी लोकसभा सीटों पर राजा भैया का काफी असर दिखाई दिया। यहां की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। हालांकि मिर्जापुर में कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। इस सीट पर केंद्रीय मंत्री और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल भी बहुत थोड़े अंतर से आगे चल रही हैं।

यूपी की प्रतापगढ़ सीट पर समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह पटेल 30 हजार वोटों से आगे हैं, जबकि बीजेपी के संगम लाल गुप्ता दूसरे नंबर पर हैं।

कौशांबी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज 70 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। चुनाव से पहले उन्होंने राजा भैया से मुलाकात भी की थी। यहां बीजेपी के विनोद कुमार सोनकर दूसरे नंबर हैं।

मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट पर एनडीए उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल 12 हजार वोटों से आगे हैं। इस सीट से सपा प्रत्याशी रमेश चंद पीछे हैं।

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान राजा भैया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसे लेकर काफी चर्चा थी। हालांकि इसके बाद राजा भैया ने अपने समर्थकों से स्वतंत्र होकर वोट करने को कहा था। इसके बाद उनके समर्थक समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करते हुए दिख रहे थे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story