TRENDING TAGS :
राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, बोले-चुनी हुई सरकारों को सबसे अधिक कांग्रेस ने परेशान किया, 90 बार लगाया राष्ट्रपति शासन
Rajnath Singh Statement: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-अकेले इंदिरा गांधी ने सरकार गिराने में आधी सदी लगा दी थी और आरोप हम पर लगा रहे हैं कि हम लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं।
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर बोला हमला, 90 बार लगाया राष्ट्रपति शासन: Photo- Social Media
Rajnath Singh Statement: लोकसभा 2024 के चुनाव के लिए बीजेपी, कांग्रेस, सपा, बसपा सहित सभी पार्टियों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। आरोप-प्रत्यारोप के दौर जारी हैं। इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। यहां तक कि उन्होंने कांग्रेस को समाप्त करने की बात तक कह दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि आजादी के समय महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को समाप्त कर दिया जाए। अब जनता ने तय किया है कि महात्मा गांधी ने जो कहा था उसे पूरा किया जाए। वहीं, उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया।
132 बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मौलिक अधिकारों का निलंबन कांग्रेस पार्टी के शासन के दौरान हुआ। यहां तक की चुनी गई प्रदेशों की सरकारों को अगर सबसे ज्यादा किसी ने परेशान किया है तो कांग्रेस ने किया है। अब तक अनुच्छेद 356 के तहत देश में 132 बार राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है, जिसमें से 90 बार कांग्रेस ने लगाया है। अकेले इंदिरा गांधी ने सरकार गिराने में आधी सदी लगा दी थी और आरोप हम पर लगा रहे हैं कि हम लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं।
सबसे बड़ी आयोजक कांग्रेस पार्टी निकली
उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या हमारी सरकार ने एक भी चुनी हुई प्रदेश की सरकार को गिराया है? एक भी ऐसी सरकार बताए। यह लोग लगातार कह रहे हैं कि हम लोग लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि यूपीए की 10 साल की सरकार में भ्रष्टाचार का ओलंपिक खेल खेला गया और जो सबसे बड़ी आयोजक निकली वो कांग्रेस पार्टी थी।