×

Lok Sabha Election 2024: RLD की मेरठ -हापुड लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए बनी समिति

Lok Sabha Election 2024: प्रदेश महासचिव आतिर रिज़वी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल-भाजपा (एनडीए गठबंधन) प्रत्याशी चंदन चौहान के प्रचार के लिए दिल जान से लग जाना है।

Sushil Kumar
Published on: 24 March 2024 3:04 PM GMT
Lok Sabha Election 2024
X
सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय लोकदल मवाना कार्यालय पर एक बैठक आहूत की गई, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी रतन सिंह के द्वारा की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी से सुझाव लिए गए और रणनीति बनाई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा से सर्व समाज की पार्टी है और हस्तिनापुर विधानसभा में राष्ट्रीय लोकदल और भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बहुत मज़बूती से चंदन चौहान को जिताने के लिए तत्पर है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव आतिर रिज़वी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल-भाजपा (एनडीए गठबंधन) प्रत्याशी चंदन चौहान के प्रचार के लिए दिल जान से लग जाना है और भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ उनको बड़ा भाई मानते हुए सम्पूर्ण हस्तिनापुर विधानसभा में प्रत्याशी के प्रचार का कार्य करेंगे। एनडीए गठबंधन का नारा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास इसी नारे को साकार करके सर्व समाज की वोट की ज़रुरत है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी रतन सिंह ने कहा कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ता की टीम बना कर ज़िम्मेदारी से चुनाव लड़ाया जायेगा। मीटिंग में मुख्य रूप से संगीता दोहरे, आतिर रिज़वी, प्रभारी विकास चौधरी भैसा, रतन सिंह, संजय पनवाड़ी, पिंटू मौड, अक्षय अतलपुर, प्रतीक जैन, मेहरपाल पहाड़पुर, धर्मपाल निलोहा, गुड्डू खेड़ी, अरुण खटकी, महमूद ललियाना, रिशु बढला, अनिल पहाड़पुर, गुलफाम मिड्डा नगर अध्यक्ष मवाना, किरनपाल, जयबीर बहसुमा, जीतेन्द्र राठी, पंकज चहल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story