×

Unnao News: बांगरमऊ मे साक्षी महाराज का रोजेदार मुस्लिमो ने किया स्वागत... बोले लगवाएंगे हैट्रिक

Unnao News: लोकसभा सीट से हिंदुत्ववादी नेता महामंडलेश्वर भाजपा के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज सांसद है। साक्षी महाराज अपने विवाहित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

Shaban Malik
Published on: 18 March 2024 2:12 AM GMT
Sakshi Maharaj
X

Sakshi Maharaj  (फोटो: सोशल मीडिया )

Unnao News: देश मे लोकसभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ चुनावी डंका बज चूका है। भारत मे सभी राजनितिक दल चुनावी पिच पर उतर आए है। इस बार चुनाव India V/s NDA का हो रहा है। भाजपा ने इस चुनाव मे हैट्रिक लगाने के लिए सारे दाँव लगा दिए है। वंही इण्डिया गठबंधन भी इस लोकसभा चुनाव को लड़ने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। वैसे कहा ये जाता है की दिल्ली का रास्ता तय करने के लिए उत्तर प्रदेश से होकर जाना पड़ता है। उत्तर प्रदेश मे 80 लोकसभा सीट है। इंडिया गठबंधन और भाजपा दोनों ही पार्टी प्रदेश की 80 सीटों को जितने का दावा कर रही है। वैसे तो यूपी मे सपा और कोंग्रेस के बीच गठबंधन है। सपा ने यूपी मे कोंग्रेस को 17 सीटें दी है।

अगर हम बात करें उत्तर प्रदेश की चर्चित सीट उन्नाव की... जंहा भाजपा की 2017 मे नई नई सरकार बनने के बाद उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगा था। जिस से उन्नाव पुरे देश मे चर्चा मे आ गया था। इस लोकसभा सीट से हिंदुत्ववादी नेता महामंडलेश्वर भाजपा के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज सांसद है। साक्षी महाराज अपने विवाहित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसलिए उन्नाव का भी नाम चर्चा में रहता है।

साक्षी महाराज ने 2014 के चुनाव में यंहा से कांग्रेस की प्रत्याशी अन्नू टंडन को हराकर चुनाव जीता था। वंही दूसरी बार भी 2019 के लोकसभा चुनाव मे भी मोदी लहर मे अन्नू टंडन को साक्षी महाराज ने हरा दिया था। इस बार के लोकसभा चुनाव मे भी साक्षी महाराज V/s अन्नू टंडन है। बस वर्क इतना है की अन्नू टंडन दो बार से साक्षी महाराज के सामने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही थी जिसका अपना वोट बैक उन्नाव मे कुछ खास नहीं है। इस बार इंडिया गठबंधन मे आयी सपा के टिकट पर अन्नू टंडन मैदान मे है।

अन्नू टंडन की नजर मुस्लिम वोट बैंक पर

जँहा एक तरफ सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन की नजर मुस्लिम वोट बैंक पर है तो वंही सांसद साक्षी महाराज भी मुस्लिम को लुभाने मे लगे हुए है। हिंदुत्ववादी नेता भाजपा सांसद साक्षी महाराज से उन्नाव में बड़े पैमाने पर मुस्लिम समाज के लोग साक्षी महाराज से जुड़ रहे हैं। अक्सर तस्वीरें और वीडियो भी सामने आती हैं। जिसमे साक्षी महाराज तमाम टोपी लगाए मुस्लिम समाज के लोगों के साथ मिलते जुलते दिखाई देते हैं।

वंही सांसद साक्षी महाराज का मुस्लिम समुदाय के लोग इस बार काफी सपोर्ट भी कर रहे हैं। अगर हम बात करने बांगरमऊ विधानसभा सीट की तो सीट पर मुस्लिम वोट बैंक ज्यादा है। साक्षी महाराज को तीसरी बार पार्टी का प्रत्याशी बनाने पर जब पहुंचे तो बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने साक्षी महाराज का स्वागत किया। हिंदूवादी नेता साक्षी महाराज का बांगरमऊ मे सरो पर सफ़ेद टोपी लगाए मुस्लिम लोगों ने साक्षी महाराज को माला पहनाकर स्वागत किया। वंही साक्षी महाराज ने भी सभी को माला पहनाकर उनसे इस बार हैट्रिक लगाने की बात कही।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story