×

Rahul Gandhi के अमेठी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ने पर BJP हमलावर, साक्षी महराज ने बोली ये बड़ी बात...

Lok Sabha Election: साक्षी महराज ने कहा कि कांग्रेस ने बड़ी मुश्किल से इज्जत बचाने के लिए अपने साहबजादे को मैदान में उतारा है। रायबरेली की जनता बहुत समझदार हो चुकी है। राहुल गांधी को चुनाव में बुरी तरह हराकर भेजेगी।

Shaban Malik
Published on: 3 May 2024 6:19 AM GMT (Updated on: 3 May 2024 6:20 AM GMT)
Lok Sabha Election
X

उन्नाव सांसद साक्षी महराज (Pic: Social Media)

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 इन दिनों बड़ा ही दिलचस्प होता जा रहा है। रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस उम्‍मीदवार कौन होगा? इस पर सस्‍पेंस खत्‍म हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने आज (शुक्रवार) को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का ऐलान कर द‍िया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, गांधी पर‍िवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को पार्टी ने अमेठी से मैदान में उतारा है।

साक्षी महराज ने राहुल गांधी पर कसा तंज

रायबरेली सीट पर कांग्रेस उम्‍मीदवार को लेकर सस्‍पेंस खत्‍म हो चुका है। रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में राहुल गांधी के आवास से रवाना हो गए हैं। राहुल आज रायबरेली से नामांकन दाखिल करेंगे। इस बीच राहुल गाँधी के अमेठी से ना लड़कर रायबरेली ले चुनाव लड़ने पर भाजपा के फायर ब्रांड नेता उन्नाव की लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद व भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने गाँधी परिवार व राहुल गाँधी पर तंज कसा है।साक्षी महाराज ने अपने संसदीय कार्यलय साक्षी धाम पर पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गाँधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर जमकर हमला बोला है। साक्षी ने कहा राहुल गांधी के बोलने पर हमारे वोट बढ़ते हैं, राहुल 2019 में अमेठी से बुरी तरह से हारे थे। सोनिया गांधी ने रायबरेली में पहले ही हार स्वीकार लिया। इसलिए लड़ने का इरादा छोड़ दिया और राज्यसभा चली गईं।

कांग्रेस ने बड़ी मुश्किल से इज्जत बचाने के लिए अपने साहबजादे को मैदान में उतारा है। रायबरेली की जनता बहुत समझदार हो चुकी है। राहुल गांधी को चुनाव में बुरी तरह हराकर भेजेगी। कांग्रेस के पास राहुल गांधी से बड़ा कोई चेहरा नहीं है। यह परिवारवादी पार्टी है यहीं आकर सिमट जाती है। कांग्रेस को हिंदुस्तान में कोई और चेहरा दिखाई नहीं देता है। हमारे लिए सौभाग्य है कि राहुल गांधी जब भी कुछ बचकानी हरकत करते हैं तो उनका वोट घटता है और हमारा वोट बढ़ता है। कम से कम इस चुनाव में लोगों को उनका नाटक देखने को मिलेगा लोगो का अच्छा सा मनोरंजन होगा।

आपको बता दें कि किशोरी लाल शर्मा 80 के दशक से अमेठी की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1984 में केएल शर्मा को अपने साथ लाए थे। तब से गांधी परिवार ने अमेठी और रायबरेली का प्रभारी के एल शर्मा को बना दिया था। केएल शर्मा कैप्टन सतीश शर्मा सोनिया गांधी राहुल गांधी के प्रतिनिधि के रूप में अमेठी और रायबरेली में काम कर रहे हैं। अमेठी के कांग्रेसी कार्यकर्ता ज्यादातर केएल शर्मा के ही संपर्क में रहते हैं। के एल शर्मा अमेठी के लोगों के लिए नए नहीं हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story