×

Smriti Irani: राहुल पर दिये गए बयान पर कांग्रेस का पटलवार, बोली- स्मृति व मोदी को अच्छे Dr. की जरूरत, जानें पूरा मामला

UP Lok Sabha Election 2024: अमेठी की जनता ने 15 साल तक निकम्मे सांसद को ढोया, जिसने काम नहीं किया। जीतने के बाद वो गायब रहा और अब वो अमेठी की वफादारी पर सवाल उठाते हैं।

Viren Singh
Published on: 12 April 2024 12:20 PM GMT (Updated on: 12 April 2024 12:27 PM GMT)
UP Lok Sabha Election 2024
X

UP Lok Sabha Election 2024 (सोशल मीाडिया) 

Smriti Irani on Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव हर उम्मीदवार अपनी बातों से जनता के बीच पैठ बनाना जाता है। महफली सजाने के चक्कर में बातों की आवेश में कुछ ऐसा बोल देता है, जिसकी बाद में काफी आलोचना की की जाती है। ऐसा कुछ नजारा अमेठी में देखने को मिला है, यहां पर भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के लिए कुछ ऐसा बोल दिया है, जिससे वह अब विपक्षीय दल खासकर कांग्रेस के निशाने में आ गई हैं। राहुल गांधी पर दिए गए स्मृति ईरानी के बयान पर कांग्रेस ने तगड़ा पटलवार किया है, साथ ही ये भी कहा है कि उन्हें एक अच्छे डाक्टर की जरूरत है, क्योंकि दिन पर दिन उनका विवेक खराब होता जा रहा है।

राय बोले- भाजपा मंत्री का खराब हो रहा विवेक

सांसद राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी ने किए गए विवादित टिप्पणी पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जोरदार का पलटवार किया है। अजय राय ने शुक्रवार को कहा कि मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि स्मृति ईरानी के बोलने का स्तर दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। उनका विवेक खराब होता जा रहा है। अगर कोई व्यक्ति किसी जगह काम कर रहा है तो स्वाभाविक रूप से उसका लोगों से रिश्ता बनेगा, लेकिन भाजपा के केंद्र मंत्री ने राहुल गांधी पर जिस पर गंदी बयानबाजी की है, उससे उन्होंने राहुल गांधी का नहीं बल्कि अमेठी की जनता का अपनाम किया है, क्योंकि यहां की जनता से बेहद प्यार है और अमेठी वासी भी राहुल से उतना ही प्रेम करते हैं।

पीएम मोदी को भी अच्छे डॉक्टर की जरूररत

अमेठी से राहुल गांधी की दूरी पर कांग्रेस नेता राय ने कहा कि अमेठी राहुल गांधी के लिए महत्वपूर्ण है और वायनाड भी। मगर स्मृति ईरानी की जिस प्रकार से बोली दिन पर दिन गिरती जा रही है, इससे मुझे चिंता है और मैंने उन्हे सलाह देता हूं कि वह एक अच्छे डॉक्टर से अपने आपको दिखाएं, उनको इसकी सख्त जरूरत है। रॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इलाज के लिए अच्छे डॉक्टर की जरुरत है।

जानिए क्या कहा स्मृति ईरानी ने

दरअसल, भाजपा ने यूपी के अमेठी जिले से दोबारा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह जिले में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और सभाएं संबोधित कर रहे हैं। ऐसी ही एक चुनाव सभा भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को भी की, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड से अपना नामांकन भरा, उसी दिन उन्होंने लिखकर घोषित कर दिया कि वायनाड मेरा परिवार है। लोकसभा का ये चुनाव अमेठी के सम्मान और संरक्षण का चुनाव है। जो वायनाड में ये छिपा रहे हैं, वो अमेठी में नहीं होगा। ये निर्णय हमको लेना है। अमेठी की जनता ने 15 साल तक निकम्मे सांसद को ढोया, जिसने काम नहीं किया। जीतने के बाद वो गायब रहा और अब वो अमेठी की वफादारी पर सवाल उठाते हैं।

उन्होंने कहा कि अमेठी ने भी उनको परिवार माना था। मैंने लोगों को रंग बदलते देखा था, लेकिन परिवार बदलते पहली बार राहुल गांधी को देखा है। राहुल ने अपना परिवार बदल लिया है।


Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story