×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में यूपी में हुआ 54.03 प्रतिशत मतदान, जानें सभी सीटों का अपडेट

Loksabha Election 2024: यूपी में छठे चरण में सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्‍ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही लोकसभा सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 162 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज करीब 2.70 करोड़ से अधिक मतदाताओं को करना था।

Sandip Kumar Mishra
Published on: 25 May 2024 1:25 PM GMT (Updated on: 25 May 2024 2:16 PM GMT)
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में यूपी में हुआ 54.03  प्रतिशत मतदान, जानें सभी सीटों का अपडेट
X

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में यूपी के 14 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में लोकसभा सीटों पर उत्साह के साथ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक कुल 54.03 प्रतिशत मतदान हुआ है। यूपी में छठवें सबसे अधिक अम्बेडकर नगर में 59.53 और सबसे कम फूलपुर में 46.8 प्रतिशत मतदान हुआ। यूपी में छठवें चरण का चुनाव इसलिए भी दिलचस्प था क्योंकि 9वीं बार सांसद बनने के लिए मेनका गांधी सुलतानपुर से मैदान में हैं। जबकि डुमरियागंज से जगदंबिका पाल 5वीं बार सांसद बनने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बाहुबली राजा भैया और धनंजय सिंह के असर वाली सीटों पर भी मतदान था। धनंजय सिंह भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे, जबकि राजा भैया ने सपा को समर्थन कर दिया था।

प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर 49.65 प्रतिशत हुआ मतदान

प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान यहां कुल 49.65 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में कुल 53.56 प्रतिशत मतदान हुए थे। इस बार यहां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 26 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 18,33,312 मतदाताओं को करना था। लेकिन यहां मुख्य लड़ाई भाजपा के वर्तमान सांसद संगम लाला गुप्ता, सपा के एसपी सिंह पटेल और बसपा के युवा चेहरा प्रथमेश मिश्रा के बीच मानी जा रही है। जिले में चूनाव सम्पन्न कराने के लिए 1,902 पोलिंग पार्टियां भेजी गईं थी। जिसमें एक पीठासीन अधिकारी, एक प्रथम मतदान अधिकारी समेत 4 लोगों शामिल थे। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 7,608 मतदान कार्मिक की तैनाती की गई थी। इसके अलावा 1,102 बूथों पर वेबकास्टिंग की गई। 524 बूथों पर माइक्रो आब्जर्बर तैनात थे। सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बल और पीएसी समेत भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी।

सुलतानपुर लोकसभा सीट पर 53.6 प्रतिशत हुआ मतदान

सुलतानपुर में सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान यहां कुल 53.6 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में कुल 56.37 प्रतिशत मतदान हुए थे। यहां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 9 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 18,34,355 मतदाताओं को करना था। लेकिन यहां से भाजपा की वर्तमान सांसद मेनका गांधी और सपा उम्मीदवार राम भुआल निषाद में सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बसपा से उदयराज वर्मा चुनावी मैदान में हैं। जिले में मतदान के लिए 1091 पोलिंग सेंटर और 1254 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 16 जोनल मजिस्ट्रेट व 181 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।

फूलपुर लोकसभा सीट पर 46.8 प्रतिशत हुआ मतदान

फूलपुर में सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान यहां कुल 46.8 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में कुल 48.70 प्रतिशत मतदान हुए थे। यहां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 15 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 20,67,043 मतदाताओं को करना था। लेकिन यहां से भाजपा के उम्मीदवार प्रवीण पटेल और सपा के अमर नाथ सिंह मौर्य में सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जबकि बसपा ने जगन्नाथ पाल को उम्मीदवार बनाया है। यहां 21 हजार से ज्यादा मतदानकार्मियों की तैनाती की गई थी। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के कुल 386 संवदेनशील बूथ पर प्रशासन का विशेष फोकस था। इसके अलावा पांच मॉडल बूथ व प्रत्येक विधानसभा में एक-एक पिंक बूथ भी बनाए गए थे।

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर 49.3 प्रतिशत हुआ मतदान

इलाहाबाद में सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान यहां कुल 49.3 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में कुल 51.83 प्रतिशत मतदान हुए थे। यहां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 18,25,730 मतदाताओं को करना था। लेकिन यहां से भाजपा के उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी और कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह में सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जबकि बसपा ने रमेश सिंह पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां 21 हजार से ज्यादा मतदानकार्मियों की तैनाती की गई थी। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के कुल 386 संवदेनशील बूथ पर प्रशासन का विशेष फोकस था। इसके अलावा पांच मॉडल बूथ व प्रत्येक विधानसभा में एक-एक पिंक बूथ भी बनाए गए थे।

अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट पर 59.53 प्रतिशत हुआ मतदान

अम्बेडकरनगर में सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान यहां कुल 59.53 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में कुल 61.08 प्रतिशत मतदान हुए थे। यहां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 8 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 18,55,050 मतदाताओं को करना था। यहां भाजपा से रीतेश पांडेय, सपा से लालजी वर्मा और बसपा से कमर हयात अंसारी चुनावी मैदान में हैं। जिले में 1131 मतदान केंद्र और 1899 बूथ बनाए गए थे। मतदान के दौरान सपा उम्मीदवार लालजी वर्मा की पुलिस के साथ झड़प हो गई। आरोप है कि पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया था।

श्रावस्ती लोकसभा सीट पर 50.71 प्रतिशत हुआ मतदान

श्रावस्ती में सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान यहां कुल 50.71 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में कुल 52.08 प्रतिशत मतदान हुए थे। यहां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 11,62,450 मतदाताओं को करना था। लेकिन इस सीट पर भाजपा के साकेत मिश्रा और सपा के रामशिरोमणि वर्मा में सीधी टक्कर मानी जा रही है। यहां 1260 मतदान बूथ बनाए गए थे।

डुमरियागंज लोकसभा सीट पर 50.62 प्रतिशत हुआ मतदान

डुमरियागंज में सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान यहां कुल 50.62 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में कुल 52.26 प्रतिशत मतदान हुए थे। यहां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 6 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 19,61,845 मतदाताओं को करना था। इसी सीट पर भाजपा ने वर्तमान सांसद जगदंबिका पाल को उतारा है। जबकि सपा की ओर से भीष्म शंकर तिवारी और बसपा से नदीम मिर्जा चुनावी मैदान में हैं। यहां भाजपा के जगदंबिका पाल और सपा के भीष्म शंकर तिवारी के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। जिल में कुल 1604 मतदान केंद्र और 2178 बूथ बनाए गए थे। एएसडी मतदाता 15,551 है। जिन मतदाताओं के लिए घर से वोट डालने की व्यवस्था है, उनमें 143 के सापेक्ष 138 मतदाताओं को उनके घर पर मतदान कराया जा चुका है। 5 मतदाता जनपद से बाहर हैं, इसलिए उन्हें मतदान नहीं कराया जा सका। इसके अलावा जिले में 9,596 मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई थी। कुल 30 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 209 सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती थी। 209 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक-एक चिकित्सीय टीम तैनात की गई थी। हीट वेब से बचाव के लिए हर बूथ पर पैरामेडिकल किट का प्रबन्ध किया गया था।

बस्ती लोकसभा सीट पर 55.03 प्रतिशत हुआ मतदान

बस्ती में सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान यहां कुल 55.03 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में कुल 57.19 प्रतिशत मतदान हुए थे। यहां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 9 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 19,02,898 मतदाताओं को करना था। इस सीट पर भाजपा ने तीसरी बार वर्तमान सांसद हरीश द्विवेदी को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि सपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी को टिकट दिया है। बसपा ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र का टिकट काटने के बाद पूर्व विधायक जितेंद्र चौधरी के बेटे लवकुश पटेल को उतारा है। लेकिन यहां सपा और भाजपा में मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां 1482 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 182 क्रिटिकल मतदान केंद्रों और 254 मतदेय स्थलों एवं 17 वल्नरेबुल केंद्र और 18 वल्नरेबुल मतदेय स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पैरामिलिट्री फोर्स के जिम्मे दी गई थी।

संतकबीर नगर लोकसभा सीट पर 51.11 प्रतिशत हुआ मतदान

संतकबीर नगर में सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान यहां कुल 51.11 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में कुल 54.20 प्रतिशत मतदान हुए थे। यहां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 11 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 20,71,966 मतदाताओं को करना था। इस सीट पर भाजपा से निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बेटे सांसद प्रवीण निषाद दूसरी बार मैदान में हैं। सपा से लक्ष्मीकांत निषाद और बसपा से नदीम अशरफ हैं। लेकिन यहां भाजपा और सपा में सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जिले में 227 संवेदनशील बूथ है। जहां अर्द्ध सैनिक बल तैनात किए गए थे। इसके अलावा इन बूथों की वेबकास्टिंग भी करवाइ गई। जिले के तीन विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 11 जोन 105 सेक्टर बनाकर शांतिपूर्ण मतदान कराया गया। सभी सेक्टरों में भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।

लालगंज लोकसभा सीट पर 52.86 प्रतिशत हुआ मतदान

लालगंज में सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान यहां कुल 52.86 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में कुल 54.86 प्रतिशत मतदान हुए थे। यहां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 7 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 18,38,882 मतदाताओं को करना था। इस बार यहां से भाजपा से नीलम सोनकर, सपा से दरोगा सरोज और बसपा से इंदु चौधरी चुनावी मैदान में हैं। यहां 1193 मतदान केंद्र और 1886 बूथ बनाए गए हैं। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर CPF को तैनात किया गया था। इसके साथ ही हर थाने पर क्लस्टर मोबाइल पुलिस और पैरा मिलिट्री की क्यूआरटी को तैनात किया गया था। इसके साथ ही 6 जिलों के बार्डर पर 48 बैरियर बनाए गए थे। जिले को 10 सुपर जोन, 28 जोन व 261 सेक्टर में बांटा गया था। पैरामिलिट्री की फोर्स सीएपीएफ 31 कंपनी, बीएसएफ की 4 कंपनी, एसएसबी की 4 कंपनी, आईटीबीटी की 8 कंपनी। मतदान को सकुशल संपन्न करने के लिए 5 एडिशनल एसपी, 10 क्षेत्राधिकारी 12 हजार सिविल पुलिस तथा 6500 होम-गार्ड लगाए गए थे।

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 54.2 प्रतिशत हुआ मतदान

आजमगढ़ में सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान यहां कुल 54.2 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2022 उपचुनाव में कुल 49.36 प्रतिशत मतदान हुए थे। यहां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 9 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 18,38,882 मतदाताओं को करना था। भाजपा की ओर से सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और सपा के धर्मेंद्र यादव में मुकाबला देखने को मिल रहा है। जबकी बसपा की ओर से मशहूद अहमद चुनावी मैदान में हैं। यहां 2336 मतदान केंद्र और 3801 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 537 बूथ संवेदनशील हैं। आयोग के निर्देश पर बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई थी। जहां बूथों पर वेब कैमरा लगाया गया, तो वहीं माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए थे।

जौनपुर लोकसभा सीट पर 52.65 प्रतिशत हुआ मतदान

जौनपुर में सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान यहां कुल 52.65 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में कुल 55.77 प्रतिशत मतदान हुए थे। यहां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 14 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 19,77,237 मतदाताओं को करना था। यहां भाजपा के कृपा शंकर सिंह और सपा के बाबू सिंह कुशवाहा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जबकि बसपा ने वर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव को चुनावी रण में उतारा है। जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में 3,510 मतदान केंद्र व 3,899 बूथ बनाए गए थे। इसमें 9 पिंक बूथ व 116 मॉडल बूथ बनाए गए थे। ज़िलें में 610 क्रिटीकल बूथों पर पैरामिलिट्री की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा की लिहाज से 17,937 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

मछलीशहर लोकसभा सीट पर 52.1 प्रतिशत हुआ मतदान

मछलीशहर में सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान यहां कुल 52.1 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में कुल 55.99 प्रतिशत मतदान हुए थे। यहां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 19,40,605 मतदाताओं को करना था। यहां से भाजपा के वर्तमान सांसद बीपी सरोज और सपा के युवा उम्मीदवार प्रिया सरोज के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। जबकि बसपा ने कृपा शंकर सरोज को उम्मीदवार बनाया है। जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में 3,510 मतदान केंद्र व 3,899 बूथ बनाए गए थे। इसमें 9 पिंक बूथ व 116 मॉडल बूथ बनाए गए थे। ज़िलें में 610 क्रिटीकल बूथों पर पैरामिलिट्री की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा की लिहाज से 17,937 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

भदोही लोकसभा सीट पर 50.67 प्रतिशत हुआ मतदान

भदोही में सुबह 7.00 से शाम 6.00 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान यहां कुल 50.67 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में कुल 53.51 प्रतिशत मतदान हुए थे। यहां चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 20,18,135 मतदाताओं को करना था। यहां से भाजपा से विनोद बिन्द, इंडिया गठबंधन की ओर से तृणमूल कांग्रेस से ललितेश पति त्रिपाठी, बसपा से हरिशंकर उर्फ दादा चौहान और पीडीएम से प्रेमचंद बिन्द मैदान में है। यहां भाजपा और इंडिया गठबंधन में मुकाबला देखने को मिल रहा है। जिले में 1169 मतदान केंद्र और 2084 बूथ बनाए गए थे। जिसमें से 53 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किया गया था। जहां पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था किया गया था। जिले में 7000 फोर्स की तैनाती की गई थी। प्रत्येक बूथ पर 10 सुरक्षाकर्मी की तैनाती थी। संवेदनशील अति संवेदनशील बूथ पर पुलिस फोर्स के साथ सीआरपीएफ के जवान की तैनाती किए गए थे।

Sandip Kumar Mishra

Sandip Kumar Mishra

Content Writer

Sandip kumar writes research and data-oriented stories on UP Politics and Election. He previously worked at Prabhat Khabar And Dainik Bhaskar Organisation.

Next Story