×

UP Lok Sabha Election Voting: यूपी की 14 सीटों पर 54.03 प्रतिशत मतदान, फूलपुर में सबसे कम वोटिंग

UP Lok Sabha Election Voting: छठवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरु होकर शाम छह बजे तक चला।

Jugul Kishor
Published on: 25 May 2024 10:00 AM GMT (Updated on: 25 May 2024 2:36 PM GMT)

UP Lok Sabha Election Voting: पांच चरणों का मतदान समाप्त होने के बाद अब सबकी निगाहें आज होने वाले छठे चरण के मतदान पर लगी हुई हैं। छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों और बलरामपुर जिले की गैसंडी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश में जिन लोकसभा सीटों पर आज मतदान हुआ उनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज (सुरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (सुरक्षित) और भदोही सीटें शामिल हैं। इनमें से 12 सीटें सामान्य श्रेणी की और दो सीटें सुरक्षित हैं।

उत्तर प्रदेश की इन 14 लोकसभा सीटों पर 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और इनमें 146 पुरुष प्रत्याशी और 16 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में जिन दिग्गजों की किस्मत का फैसला होने वाला है, उनमें मेनका गांधी, धर्मेंद्र यादव, जगदंबिका पाल, दिनेश लाल यादव निरहुआ, बाबू सिंह कुशवाहा, कृपाशंकर सिंह, रितेश पांडे, साकेत मिश्रा और लालजी वर्मा शामिल हैं। मेनका गांधी की उम्मीदवारी के कारण सुल्तानपुर सीट काफी चर्चाओं में है, जबकि सांसद जगदंबिका पाल एक बार फिर डुमरियागंज से चुनाव मैदान में उतरे हैं।

Live Updates

  • 25 May 2024 7:20 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Voting Live: संतकबीरनगर में मतदान करने गई महिला की मौत

    UP Lok Sabha Election Voting Live: संतकबीरनगर लोकसभा सीट के बेलहर थाना क्षेत्र के मंझरिया पठान बूथ पर मतदान करने गई एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर के 12 बजे के बाद 70 वर्षीय जलधारी पत्नी बसंत अपने परिजनों के साथ साथ मतदान करने गईं थी। तेज धूप के कारण मतदान करने से पहले ही वह चक्कर खाकर गिर गयी। इसके बाद उन्हे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

  • UP Lok Sabha Election Voting Live: सांसद संगमलाल गुप्ता ने किया मतदान
    25 May 2024 7:12 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Voting Live: सांसद संगमलाल गुप्ता ने किया मतदान

    UP Lok Sabha Election Voting Live: प्रतापगढ़ में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इसी बीच कॉंग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मॉडल बूथ शीतलमऊ पर मतदान किया। भाजपा उम्मीदवार व सांसद संगमलाल गुप्ता ने भी मतदान किया। वहीं, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल ने भी वोट डाला है। 



  • UP Lok Sabha Election Voting Live: मेनका गांधी ने पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण
    25 May 2024 6:18 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Voting Live: मेनका गांधी ने पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण

    UP Lok Sabha Election Voting Live: सुल्तानपुर लोकसभा में इसौली विधानसभा क्षेत्र के धनपतगंज ब्लाक के माडल बूथ देहली का भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने किया निरीक्षण। उनके साथ भाजपा नेता विकास शुक्ला व अन्य नेता मौजूद।

  • 25 May 2024 6:06 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Voting Live: यूपी में सुबह 11 बजे तक 27.06 प्रतिशत मतदान

    UP Lok Sabha Election Voting Live: यूपी में सुबह 11 बजे तक 27.06 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    • इलाहाबाद में सुबह 11 बजे तक 23.88 प्रतिशत वोटिंग हुई।
    • अंबेडकरनगर में सुबह 11 बजे तक 30.02 प्रतिशत मतदान।
    • आजमगढ़ में सुबह 11 बजे तक 28.60 प्रतिशत मतदान।
    • बस्ती में सुबह 11 बजे तक 29.80 फीसदी वोटिंग।
    • भदोही में सुबह 11 बजे तक 25.51 तक प्रतिशत मतदान।
    • डुमरियागंज में सुबह 11 बजे तक 27.74 फीसदी मतदान।
    • जौनपुर में सुबह 11 बजे तक 26.81 फीसदी मतदान।
    • लालगंज में सुबह 11 बजे तक 28.71 फीसदी मतदान।
    • मछलीशहर में सुबह 11 बजे तक 27.18 फीसदी मतदान।
    • फूलपुर में सुबह 11 बजे तक 22.85 फीसदी मतदान।
    • प्रतापगढ़ में सुबह 11 बजे तक 26.35 फीसदी मतदान।
    • संत कबीर नगर में सुबह 11 बजे तक 27.35 फीसदी मतदान।
    • श्रावस्ती में सुबह 11 बजे तक 26.69 प्रतिशत वोटिंग हुई।
    • सुल्तानपुर में सुबह 11 बजे 28.05 प्रतिशत मतदान हुआ।

  • UP Lok Sabha Election Voting Live: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया मतदान
    25 May 2024 6:03 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Voting Live: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया मतदान

    UP Lok Sabha Election Voting Live: डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल ने मतदान किया। 

  • 25 May 2024 5:59 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Voting Live: प्रतापगढ़ में सुबह 11 बजे तक 26.32% मतदान

    UP Lok Sabha Election Voting Live: प्रतापगढ़ में सुबह 11 बजे तक 26.32% मतदान हुआ है। 

    प्रतापगढ़ - 26.28 %

    विश्वनाथगंज -24.50%

    पट्टी -28.39%

    रामपुरखास - 26.23%

    रानीगंज - 26.20%

  • 25 May 2024 5:58 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Voting Live: सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के घर पुलिस की रेड

    UP Lok Sabha Election Voting Live: सपा के अंबेडकरनगर से प्रत्याशी लालजी वर्मा व पूर्व ब्लाक प्रमुख टांडा लवकुश वर्मा के घर पुलिस पहुंची है। पुलिस ने दोनों नेताओं को 132 केवी विधुत उपकेन्द्र टांडा के बगल स्थित लवकुश वर्मा के आवास पर नजरबंद किया है। पुलिस ने दोनों  नेताओं का फोन स्विच आफ करा दिया है। मौके पर सीओ टांडा शुभम कुमार उन लोगों के साथ मौजूद हैं।

  • UP Lok Sabha Election Voting Live:  पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने क्या मतदान
    25 May 2024 5:34 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Voting Live: पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने क्या मतदान

    UP Lok Sabha Election Voting Live: डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने परिवार के साथ किया मतदान

  • UP Lok Sabha Election Voting Live: BJP प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने सुल्तानपुर में किया मतदान
    25 May 2024 5:32 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Voting Live: BJP प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने सुल्तानपुर में किया मतदान

    UP Lok Sabha Election Voting Live:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने सुल्तानपुर स्थित अपने गांव में मतदान किया। उन्होने भाजपा प्रत्याशी और सांसद मेनका गांधी की प्रचंड जीत होने के दावा किया। 

  • UP Lok Sabha Election Voting Live: DCM केशव मौर्य ने पत्नी के  साथ किया मतदान
    25 May 2024 5:25 AM GMT

    UP Lok Sabha Election Voting Live: DCM केशव मौर्य ने पत्नी के साथ किया मतदान

    UP Lok Sabha Election Voting Live: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। मतदान के बाद मौर्य ने कहा कि वोट डालना लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पर्व पर हमारा अधिकार भी है और हमारा कर्त्तव्य भी है। मैं फूलपुर लोकसभा का मतदाता भी हूं इसलिए मैं अपने परिवार के साथ मतदान करने आया हूं। मैं सबसे अपील करता हूं कि सभी मतदान करने जरूर जाएं।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story