Leopard Death in Lucknow Zoo: लखनऊ प्राणी उद्यान में तेंदुए अशोका की हुई मृत्यु, लंबे समय से था बीमार

Leopard Death in Lucknow Zoo: नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ के कई महिनों से बीमार चल रहे वृद्ध नर तेंदुए अशोका की मृत्यु हो गयी।

Vertika Sonakia
Published on: 27 April 2023 2:03 PM GMT (Updated on: 27 April 2023 2:04 PM GMT)
Leopard Death in Lucknow Zoo: लखनऊ प्राणी उद्यान में तेंदुए अशोका की हुई मृत्यु, लंबे समय से था बीमार
X
लखनऊ प्राणी उद्यान में तेंदुए अशोका की हुई मृत्यु(फ़ोटो: सोशल मीडिया)(

Leopard Death in Lucknow Zoo: नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ में कई महीनों से बीमार चल रहा वृद्ध नर तेंदुए का बुधवार को निधन हो गया। बीते 13 दिनों से अशोका को आईवी फ्लूइड और जीवन रक्षक दवाओं पर रखा गया था। वर्तमान में प्राणी उद्यान में चार नर और सात मादा सहित कुल 11 तेंदुए है।

अशोका के बीमार होने पर देख-रेख

अशोका का जन्म लखनऊ प्राणी उद्यान में वर्ष 2009 में हुआ था। अशोका की माँ को मिर्जापुर वन विभाग द्वारा रेस्क्यू करके वर्ष 2004 में लखनऊ प्राणि उद्यान और उसके पिता को इलाहाबाद कैंट से वर्ष 2006 में लाया गया था। लखनऊ प्राणी उद्यान के निर्देशक कहते है “सभी जनवरो के खानपान पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। खाने में सभी जानवरों को मौसमी फल दिए जा रहे है। सभी जनवरो के पेट को ठंडक पहुँचाने के लिए उन्हें अधिक से अधिक ठंडी चीजों का सेवन कराया जा रहा है।

मार्च में भी अशोका की बिगड़ी थी तबियत

बीते मार्च में भी अशोक की हालत गंभीर स्थिति में थी। डॉक्टरों की निगरानी में रहने से उसकी हालत में सुधार हुआ था। बीते कुछ दिनों से खाना छोड़ने के बाद अशोका की स्थिति और गंभीर हो गयी थी। 13 दिन के इलाज के बाद भी अशोका को नहीं बचाया जा सका। अशोका के बाड़े के बाहर सबसे अधिक पर्यटक एकत्रित होते थे। लखनऊ प्राणि उद्यान के चिकित्सक का कहना है “अशोका के अवशेषों को पशु चिकित्सालय ले जा कर उन्हें दूध कार्य के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।”

अप्रैल में ही प्राणी उद्यान में हुई एक ज़ेब्रा की मौत

अप्रैल माह में नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में एक ज़ेब्रा का निधन हुआ था। कीपर जैसे ही जेब्रा को भोजन देकर निकला वैसे ही दो ज़ेब्रा अचानक तेज दौड़ने लगे और एक नर गोलाई से घूमकर अलग खड़ा हो गया लेकिन मादा घूम न पायी और चेन लिंक से टकराकर नीचे गिर गयी। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story