TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Lucknow Weather Today: लखनऊ में 'Cold Curfew' जारी, ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, 7 जनवरी तक Alert

Lucknow Ka Mausam 6 January 2023: सर्द बर्फीली हवाओं ने लखनऊ में गलन को चरम पर ला दिया है। मौसम विभाग ने 7 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी किया है।

aman
Written By aman
Published on: 6 Jan 2023 1:33 AM GMT (Updated on: 6 Jan 2023 3:04 PM GMT)
Lucknow Ka Mausam 06 January 2023:
X

लखनऊ में कड़ाके की सर्दी के बीच सफर के लिए निकले बच्चे (Photo-Ashutosh Tripathi)

Lucknow Ka Mausam 6 January 2023: देश के अन्य मैदानी राज्यों की तरह यूपी में सर्दी का कहर जारी है। शुक्रवार (06 जनवरी) तड़के से ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow Cold Wave) में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक आ चुका है। प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप रहा है। ठिठुरते लोग अलाव के सहारे ठंड से जूझते दिख रहे हैं। आंचलिक मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी प्रदेश में कोल्ड डे (Cold Day in UP) जारी रहेगा।

लखनऊ सहित आसपास के जिलों में कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। आने वाले दिनों में भी लोगों को घरों में ही दुबकने को मजबूर होना पड़ेगा। इससे पहले गुरुवार की सुबह हल्के कोहरे के बाद धूप निकल गई थी। बावजूद दिन का तापमान कम ही रहा। बर्फीली हवाओं ने हाड़ कंपाने वाली सर्दी में और इजाफा ही किया। सूरज निकलने पर भी राजधानी के लोगों को गलन से कोई राहत नहीं मिली।

लखनऊ में 'Chilling Factor' बरकरार

यूपी की राजधानी लखनऊ में नए साल की शुरुआत से ही कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बुधवार और गुरुवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, कोहरा कम रहा। लेकिन, गलन बरकरार रही। आंचलिक मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को दिन का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 7.9 डिग्री कम था। वहीं, रात का पारा 7 डिग्री सेल्सियस के आस पास दर्ज किया गया। हालांकि, दिनभर बदली छंटी रही। सूरज की चमक देखने को भले मिली, मगर उसका तेज नहीं दिखा। धूप के बीच 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश (M Danish) ने बताया कि, तापमान में कमी और सर्द हवाओं की रफ्तार की वजह से 'चिलिंग फैक्टर' (Chilling Factor in Lucknow) देखा जा रहा है। शुक्रवार (06 जनवरी) को तापमान में मामूली इजाफा होगा, मगर कोहरा बरकरार रहेगा।


Lucknow में दो दिन रहें संभलकर

दरअसल, पहाड़ी राज्यों में अच्छी बर्फबारी हुई है। यूपी के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी हुई है। जिसका असर लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में ठंड के रूप में दिखाई दे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड में अधिकता देखी जा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने 6 और 7 जनवरी तक लोगों को अधिक सावधान रहने की हिदायत दी है। विभाग का पूर्वानुमान है कि लखनऊ वासियों को 7 जनवरी तक शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। 7 जनवरी के बाद तापमान में कुछ वृद्धि होने के आसार हैं। तभी ठंड से राहत मिल सकती है।12 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होगा। तब दोबारा तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।


कई जिलों में 'Severe Cold Condition'

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड से लेकर तराई वाले इलाकों तक बर्फीली हवाओं का असर देखा जा रहा है। गोरखपुर (Cold Day in Gorakhpur), बस्ती (Basti Weather), लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri), सीतापुर (Sitapur) सहित अन्य जिलों में शुक्रवार के लिए 'सीवियर कोल्ड डे कंडीशन' की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, राजधानी लखनऊ (Lucknow), उन्नाव (Unnao), हरदोई (Hardoi) , कानपुर नगर, बाराबंकी (Barabanki Temperature), सुलतानपुर सहित कई जिलों में 'कोल्ड डे कंडीशन' (Cold Day Condition) जारी रहेगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story