Dinesh Sharma Statement: दिनेश शर्मा का बड़ा हमला, बोले-कांग्रेस के लिए सत्ता जनता के पैसे को लूटने का जरिया है, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की होगी सबसे बड़ी हार

Dinesh Sharma Statement: राज्यसभा सांसद डाक्टर दिनेश शर्मा ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सरकारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते छत्तीसगढ़ में जनता का कांग्रेस से छत्तीस का आंकडा हो गया है, कांग्रेस की विचारधारा ही सनातन संस्कृति के विरुद्ध है। मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी हार का मुंह देखेगी कांग्रेस।

Network
Report Network
Published on: 7 Nov 2023 3:08 PM GMT (Updated on: 7 Nov 2023 3:45 PM GMT)
Dinesh Sharma Statement: दिनेश शर्मा का बड़ा हमला, बोले-कांग्रेस के लिए सत्ता जनता के पैसे को लूटने का जरिया है, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की होगी सबसे बड़ी हार
X

Dinesh Sharma Statement: उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डाक्टर दिनेश शर्मा ने कांग्रेस की सरकारों पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता जनता के पैसे को लूटने का जरिया है, भ्रष्टाचार के चलते छत्तीसगढ़ में जनता का कांग्रेस से छत्तीस का आंकडा हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ही सनातन संस्कृति के विरुद्ध है। कांग्रेस मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी हार का मुंह देखेगी।

मध्य प्रदेश के हरदा एवं टिमरनी विधानसभा के कई सभाओं एवं कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए डाक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकारों एवं मध्य प्रदेश में 15 महीने की कमलनाथ सरकार के भ्रष्टाचार के कारनामे सामने आ गए हैं। पांच साल के बाद फिर साबित हुआ है कि कांग्रेस के लिए सत्ता जनता के पैसे को लूटने का जरिया है। छत्तीसगढ़ में तो मुख्यमंत्री पर 500 करोड़ से अधिक की राशि लेने का आरोप लगा है। उनके इस काले कारनामे के चलते छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के मतदान में जनता का कांग्रेस से छत्तीस का आँकड़ा हो गया है, जनता का कांग्रेस के प्रति आक्रोश मतदान में साफ दिख रहा था।

देश को अब इस लूटने वाले पंजे की जरूरत नहीं-

उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे से भी ईडी ने पूछताछ की है। असल में भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक दूसरे के पूरक हैं। देश को अब इस लूटने वाले पंजे की जरूरत नहीं है। भाजपा सभी राज्यों में चुनाव जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ही सनातन संस्कृति के विरुद्ध है। वह धर्म विशेष की भावना को आहत करके और तुष्टीकरण की राजनीति करके वोटों के जुगाड़ में है। ये ऐसी पार्टी है जिसके नेता दिग्गी राजा गाय की मांस खाने की वकालत करते हैं तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे कहते हैं कि मोदी को दिया गया वोट सनातन संस्कृति को मानने वालों की सरकार बनाएगा। इसलिए बीजेपी को नहीं देना है। काग्रेस इस कदर सनातन संस्कृति के खिलाफ है कि वह उसमें विकृति पैदा करने का कोई अवसर नहीं छोड़ती है। ये लोग मध्य प्रदेश में 15 महीने के कांग्रेसी शासनकाल में महिलाओं के लिए अलग से शराब की दुकान खोलने की बात करते हैं। वे महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के भी विरोधी हैं। तभी तो सत्ता में आने पर

लाडली बहना योजना तक को बन्द करने की बात कर रहे हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए डाक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन काल मे मध्य प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ रहा है। राज्य की सड़कों के साथ तमाम हाइवे भी बन रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को मिल रहा है। हर गरीब के घर में शौचालय, गैस का कनेक्शन, बिजली की सुविधा पहुंची है और गरीब के अपने आवास का सपना भी प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। मध्य प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

ये भी पढ़ें: Baba Bageshwar Dham Truth: बाबा बागेश्वर, धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में भाजपाई ही नही, कांग्रेसियों के हाज़िरी लगाने का जानें सच

मध्य प्रदेश में भाजपा की होगी सबसे बड़ी पराजय-

भाजपा सरकार की योजनाओं के केन्द्र में गरीब का कल्याण है। कांग्रेस को गरीब का कल्याण पसंद नहीं आ रहा है। कांग्रेस मध्य प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी पराजय देखने जा रही है। हरदा और टिमरनी में तो कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ हो जाएगा। यह विकास का चुनाव है और विकास विरोधियों की जमानत जब्त होने जा रही है। मध्य प्रदेश मे कांग्रेस की परिवारवादी राजनीति फिर उफान पर है और नेताओं के बेटे हवा में उड़ रहे हैं। जब वे जमीन पर आएंगे तो उन्हें पराजय ही मिलने वाली है। एक सवाल के जवाव में उन्होंने कहा कि पार्टी के पक्ष में हवा वह रही है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व एवं जन जन तक पहुँची योजनाओं ने भाजपा के पक्ष में महौल तैयार किया है। भाजपा में कमल का फूल ही प्रत्याशी है और सभी कार्यकर्ता उसे विजयी बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

भाजपा में कोई छोटा बड़ा नहीं है-

भाजपा के बडे़ नेताओं के चुनाव लडने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई छोटा बड़ा नहीं है बल्कि सभी लोग पार्टी के कार्यकर्ता मात्र हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर वर्ग के लोगों से सम्पर्क करने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण योजनाओं ने विपक्ष के वोट बैंक में भी सेंध लगा दी है। जो भाजपा को वोट नहीं देते थे वो भी भाजपा को वोट देने के लिए तैयार खड़े हैं।

आज अमेरिका के राष्ट्रपति इंतजार करते हैं-

राज्यसभा सांसद ने कहा की आज भारत बदल रहा है। एक समय था भारत के प्रधानमंत्री को अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलने के लिए इंतजार करना पड़ता था और आज अमेरिका के राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री का व्हाइट हाउस के बाहर इंतजार करते हैं। एक समय था जब पाकिस्तान से आने वाले गोले-गोली का जवाब भारत के कांग्रेसी प्रधानमंत्री 15 अगस्त, 26 जनवरी को शांति का प्रतीक सफेद कबूतर उड़ा कर दिया करते थे, पर अब वहाँ से अगर गोली चलती है तो उसका जवाब गोले से दिया जाता है। अब पाकिस्तान में घुसकर जवाब दिया जाता है। ऐसा वो कर सकता है जिसके मन में देश के लिये लगाव और समर्पण होगा। ये केवल भाजपा कर सकती है। कांग्रेसी तो आतंकियों से सहानुभूति और सम्मान रखते थे। उन्होंने लोगों से कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा को जितायें फिर राम लला का आशीर्वाद पायें।

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: ‘आने वाली पीढ़ी कांग्रेस को वोट तो दूर छूने के लिए भी तैयार नहीं होगी’ शुजालपुर में बोले सीएम योगी

डॉ शर्मा ने आज हरदा एवं टिमरनी विधानसभाओं में अलग-अलग बूथ, शक्ति केंद्र, पन्ना प्रभारी एवं मंडल स्तर तक के पदाधिकारियो के सम्मेलन को संबोधित किया। आधा दर्जन प्रमुख व्यक्तियों तथा संस्थाओं के प्रमुखों के आवास पर जाकर पार्टी के लिए समर्थन मांगा तथा टिमरनी विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर हरदा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा, चुनाव संयोजक गौरी शंकर मुकाती, उपाध्यक्ष मनिल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मोहन सोलंकी, विधानसभा संयोजक कैलाश डूडी, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजा कौशल, पार्षद गुलशन एवं भाजपा कार्यकर्ता डॉक्टर सुंदरलाल खरे आदि मौजूद रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story