MP News Today: एमपी में दरिंदों ने खेला दर्दनाक खूनी खेल, घर में घुस कर मारी गोली और चलाई चाकू

MP News Today: आपको बता दें कि रीवा जिले में गोली चालन की घटना बहुत ही तेजी से घटित हो रही है रोज हत्या जैसी वारदातें सामने आ रही हैं गोली चालन की घटना के बाद शहर में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 24 Sep 2022 5:09 PM GMT
X

MP News Today

MP News Today: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में घर के अंदर घुस कर पांच की संख्या में बदमाशों ने एक युवक गोली मारते हुए चाकू से हमला कर दिया है। आपको बता दे कि हमलावर युवक जान से मारने की नियत से गोली मारने के बाद चाकू मार दिए गोली एवं चाकू के हमले से युवक गंभीर हो गया है। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में कराया गया भर्ती वही अस्प्ताल परिसर में पुलिस छावनी में तब्दील हुआ है।

आपको बता दें कि रीवा जिले में गोली चालन की घटना बहुत ही तेजी से घटित हो रही है रोज हत्या जैसी वारदातें सामने आ रही हैं गोली चलने की घटना के बाद शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। गोली चालन की घटना रात्रि में तकरीबन 9:30 बजे 5 की संख्या में हमलावर इंद्रा नगर मोहल्ले में घर के अंदर दाखिल होकर युवक के ऊपर गोली चलाते हुए पेट मे चाकू से भी हमला कर दिए हैं। जिसकी बजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारने की बात सामने आ रही है।

गोली चालन की घटना के बाद रीवा पुलिस शहर के चारों तरफ घेराबंदी करके आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। परिजनों ने बताया की पुरानी रंजिस को लेकर आरोपी जान से मारने की नियत से आए थे और गोली चला कर पेट मे चाकू मारकर मौके से फरार हो गए हैं। इस घटना की जानकारी लगते ही रीवा शहर में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि रीवा जिले में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। गोली चालन चाकूबाजी की घटना आम हो चुकी है और वहीं संजय गांधी हॉस्पिटल में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है, पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

Admin 2

Admin 2

Next Story