Earthquake In Jabalpur: मध्य प्रदेश में भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, डरे-सहमे लोग घरों से भागे

Madhya Pradesh Earthquake In Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर में सुबह के समय भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। ऐसे में जबलपुर में एक बार फिर धरती के कांप उठने से लोग बुरी तरह से सहम गए।

Vidushi Mishra
Published on: 1 Nov 2022 5:27 AM GMT (Updated on: 1 Nov 2022 5:39 AM GMT)
earthquake in Lucknow Uttar Pradesh
X

earthquake in Lucknow Uttar Pradesh (image social media)

Madhya Pradesh Earthquake In Jabalpur: मंगलवार सुबह की बड़ी खबर आ रही है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सुबह के समय भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। ऐसे में जबलपुर में एक बार फिर धरती के कांप उठने से लोग बुरी तरह से सहम गए। बता दें, आज सुबह 8.47 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर खुले की तरफ भागने लगे।

जबलपुर में भूकंप के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह भूकंप का केंद्र जबलपुर से करीबन 35 किलोमीटर दूर था। ऐसे में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। फिलहाल लोगों में भीषण खौफ का साया बना हुआ है।

ऐसे में बताया गया कि जबलपुर में भूकंप के झटके महसूस होते ही डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, बालाघाट, अनूपपुर, उमरिया में SDRF को तुंरत ही अलर्ट कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के साथ ही ये भी जानकारी मिल रही है कि छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। ऐसे में भूकंप से अब लोगों में खौफ बना हुआ है।

जबलपुर भूकंप सेंसिटिव जोन

दरअसल मध्य प्रदेश का जबलपुर भूकंप सेंसिटिव जोन है। यहां भूकंप के झटके लगने का सिलसिला लगातार जारी रहता है। आज यानी 1 नवंबर के पहले भी 21 जून 2022 को भूकंप के झटके महसूस किए गए है। तब आए भूकंप की तीव्रता 3.4 से अधिक थी।

भूकंप का सबसे ज्यादा एहसास ऊंची इमारतों में बैठे लोगों को होता है। जैसे अपार्टमेंट, मॉल्स, हॉस्पिटल समेत कई जगहों पर। जैसे ही लोगों को भूकंप महसूस हुआ लोगों ने भागना शुरू कर दिया। अभी भी लोगों में भूकंप का डर है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story