×

ग्वालियर यूनिवर्सिटी में पोर्न देखते हुए पकड़े गए कर्मचारी, फिर मिली ये सजा

ग्वालियार स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय के 6 कर्मचारी पोर्न देखते हुआ पकड़े गए। इन कर्मचारियों में दो महिला कर्मचारी भी शामिल है। इनमें से 5 कर्मचारियों

Shweta
Published on: 25 March 2021 8:14 AM GMT
यूनिवर्सिटी में पोर्न देखते हुए पकड़े गए कर्मचारी
X

पोर्न वीडियो (सोशल मीडिया) 

मध्य प्रदेशः ग्वालियार स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय के 6 कर्मचारी पोर्न देखते हुआ पकड़े गए। इन कर्मचारियों में दो महिला कर्मचारी भी शामिल है। इनमें से 5 कर्मचारियों को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया। जबकि एक को नोटिस भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामलाः

आप को बता दें कि ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में 6 कर्मचारी को पार्न देखते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। यह सभी कर्मचारियों ने अपने कंप्यूटर पर 1256 मिनट के पोर्न वीडियो देख रहे थे। गौरतलब है कि जीवाजी यूनिवर्सिटी के अलग-अलग डिपार्टमेंट के करीब 7 से 8 कर्मचारियों ने एक महीने में 1256 मिनट पोर्न वेबसाइट का उपयोग किया। जबकी आठ यूजर आईडी के जरिए पोर्न देखा गया। जिसमें से दो महिला कर्मचारी भी है।

एक रिपोर्ट ने किया दावाः

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार पोर्न वीडियो देखने वालों में रेगुलर और आउटसोर्स कर्मचारी शामिल थे. जिसके बाद से यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। यह जानकारी जब प्रबंधन को मिलनी तो यूनिवर्सिटी के कुलपति ने एक कमेटील बैठाई। और इसके बाद से इस मामले की जांच किया गया। जांच में पाया गया कि यह मामला सही है। इन कर्मचारियों ने यूनिवर्सिटी की इमेज को डैमेज कर दिया। हालांकि अब जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है

यूनिवर्सिटी का नेटवर्क यूज करके पोर्न साइट्स वीडियो देखते थेः

बताया जा रहा है कि यह सभी कर्मचारी यूनिवर्सिटी का नेटवर्क यूज करके पोर्न वीडियो देखा करते थे। इनमें से 4 सर्विस प्रोवाइडर कर्मचारी और एक गेस्ट फैकल्टी शामिल है। सही साबित होने के बाद से इन सब को निकाल दिया गया है। और वहीं एक स्थाई कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इन सभी कर्मचारियों में से कुछ होने वाले थे रिटायरः

जो भी दोषी पाए गए है इन सभी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। जिसमें दो आईडी ऐसे कर्मचारियों की है जिनकी उम्र लगभग 58 के असपास है। और वे रिटायर होने वाले हैं।

कर्मचारियों को अपना पक्ष भी रखना होगाः

इनमें से कुछ कर्मचारियों को अपना पक्ष भी रखने का मौका दिया जा रहा है। कि क्या वे कोई और वेबसाइट सर्च कर रहे थे और पोर्न अपने आप खुल गया।।

इससे पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाः

बताते चले कि ग्वालियर में दो साल पहले एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां पर ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को पोर्न देखते हुए पकड़े गए थे। यह मामला आने के बाद से बहुत हंगामा मचा था।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story