×

MP Exit Poll 2023 Result: मध्य प्रदेश में हो रहा कड़ा मुकाबला, कुछ ने भाजपा को आगे बताया तो कुछ के मुताबिक कांग्रेस मजबूत

Madhya Pradesh Exit Poll 2023 Result: मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल के नतीजे के मुताबिक इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होगा। कुछ एग्जिट पोल में भाजपा को मजबूती स्थिति में दिखाया गया है तो कुछ में कांग्रेस बढ़त की स्थिति में दिख रही है।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 30 Nov 2023 2:32 PM GMT
Madhya Pradesh Exit Poll 2023 Result
X

Madhya Pradesh Exit Poll 2023 Result

Madhya Pradesh Exit Poll 2023 Result: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर लगी हुई हैं कि भाजपा अपनी सत्ता बचाए रखने में कामयाब होती है या कांग्रेस को भाजपा को झटका देने में कामयाबी मिलती है। दोनों दलों के लिए मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव सियासी नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा ने इस बार अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए पूरी ताकत लगाई है तो दूसरी ओर कांग्रेस भी 2020 में दलबदल के जरिए सत्ता छीने जाने का बदला लेना चाहती है। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सिम हैं जबकि बहुमत का आंकड़ा 116 है।

एग्जिट पोल के नतीजे

मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल के नतीजे के मुताबिक इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होगा। कुछ एग्जिट पोल में भाजपा को मजबूती स्थिति में दिखाया गया है तो कुछ में कांग्रेस बढ़त की स्थिति में दिख रही है।

-टुडेज चाणक्या का एग्जिट पोल का नतीजा आ गया है। टुडेज चाणक्या एमपी में बीजेपी को बड़ी कामयाबी दिला रहा है। टुडेज चाणक्या के अनुसार एमपी में बीजेपी को बंपर जीत मिल रही है। बीजेपी को 151 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को सिर्फ 74 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।

-‘जन की बात' के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्यप्रदेश में कांटे का मुकाबला है। कांग्रेस को 102 से 125 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी को 100 से 123 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य को पांच सीटें मिलेंगी।

-न्यूज मैट्रिक का सर्वे बीजेपी को 118 से 130 सीट मिलने का अनुमान बता रहा है। उसके सर्वे में कांग्रेस सत्ता से दूर दिख रही है। कांग्रेस को वो 97 से 107 सीटें दे रहा है।

-CNX का एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। कांग्रेस को 111 से 121 सीटें मिल सकती हैं जबकि भाजपा को 106 से 116 सीटें मिलने का अनुमान है।

-टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के मुताबिक भी मध्यप्रदेश में कांटे की टक्कर होने की संभावना है। बीजेपी को 106-116 और कांग्रेस को 111-121 सीटें मिल सकती हैं।

-इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 118-130 सीटें,कांग्रेस को 97-107 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

- रिपब्लिक भारत के सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा को 118 से 130 सीटें, कांग्रेस को 97 से 107 सीटें और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

-दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी को 95-115 सीटें और कांग्रेस को 105-120 सीटें मिल सकती हैं।

Admin 2

Admin 2

Next Story