×

Morena News: मुरैना में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या, 10 साल पुरानी रंजिश में हुआ खूनी संघर्ष

orena News: मध्य प्रदेश के मुरैना में दो पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद में 6 लोगों की मौत हो गई है। जिले के सिहोनियां थाना क्षेत्र के गांव लेपा-भिड़ौसा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। गांव में पांच लोगों की हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Hariom Dwivedi
Published on: 5 May 2023 11:57 AM (Updated on: 5 May 2023 1:14 PM)
Morena News: मुरैना में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या, 10 साल पुरानी रंजिश में हुआ खूनी संघर्ष
X
मध्य प्रदेश के मुरैना में खूनी संघर्ष

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना में दो पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद में 3 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 3 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह जिले के सिहोनियां थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठियां चलीं। इसी बीच एक पक्ष से फायरिंग शुरू हो गई। देखते ही देखते छह लोगों की मौत हो गई। गांव में 6 लोगों की हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुरैना जिले के सिहोनियां थाना क्षेत्र के लेपा-भिड़ौसा गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया। मामला जमीनी विवाद का था। शुक्रवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने पहले से ही लाठियां जमा कर ली थीं जैसे ही विवाद शुरू हुआ अपनी-अपनी लाठियां लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। इसी बीच एक पक्ष के दो लोगों ने बंदूक से फायर कर छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

छह लोगों की मौत

मृतकों में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह और संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है।


एएसपी बोले- शीघ्र गिरफ्तार होंगे आरोपी

मुरैना के एएसपी राय सिंह नरवरिया ने बताया कि धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच विवाद था। धीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की साल 2013 में हत्या कर दी गई थी। इन दोनों परिवारों के घर आमने-सामने हैं। समझौता होने के बाद गजेंद्र सिंह पक्ष के लोग गांव में रहने के लिए पहुंचे थे। धीर सिंह पक्ष ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में गजेंद्र सिंह और उनके 2 बच्चों की मृत्यु हुई है, 4 लोग घायल हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ़्तार किया जाएगा।

10 साल पुराना विवाद?

मुरैना के इस खूनी संघर्ष की वजह 10 साल पुराना विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस गोलीकांड के पीछे करीब 10 साल पुरानी लड़ाई है। दोनों पक्षों के बीच 2014 में भी खूनी संघर्ष हुआ था, तब दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से दोनों पक्ष एक-दूसरे की जान लेने पर आमादा थे। दिमनी से कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह भी लेपा भिडोसा गांव के रहने वाले हैं।

वायरल वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर

मुरैना के वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठियां बरसा रहे हैं। वीडियो में बच्चे रो रहे हैं। महिलाओं की भी आवाज आ रही है। इसी बीच एक युवक आता है और और एक के बाद एक पांच लोगों पर निशाना साध गोली मार देता है। उसे पास ही खड़ी महिला और कुछ लोग उसे देखते रहते हैं। इसमें साफ दिख रहा है कियुवक बंदूक लेकर लगातार फायर कर रहा है। वह बंदूक लेकर सामने से लोगों को गोली मार रहा है। देखते ही देखते पांच लाशें जमीन पर पड़ी नजर आती हैं। इनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं। फिलहाल, गांव के लोग दहशत में हैं।

Hariom Dwivedi

Hariom Dwivedi

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!