MP News : मानहानि केस में पूर्व CM दिग्विजय सिंह को मिली ज़मानत, कोर्ट से बाहर आते ही RSS पर साधा निशाना

MP News : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह को मानहानि के एक मामले में ग्वालियर कोर्ट ने ज़मानत दे दी है।

Network
Newstrack Network
Published on: 24 Sep 2022 11:01 AM GMT
Former CM Digvijay Singh
X

मानहानि के मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मिली जमानत (Pic : Social Media)

MP News : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह को राहत मिली है। मानहानि के एक मामले में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को ग्वालियर कोर्ट ने ज़मानत दे दी है। ज़मानत मिलने के बाद न्यायालय से बाहर निकलते वक्त पूर्व सीएम ने एक बार फिर आरएसएस को निशाने पर लिया। दिग्विजयसिंह ने कहा कि जो संस्था रजिस्टर्ड ही नहीं है, उसकी मानहानि कैसे हो गई।

बता दें, ग्वालियर जिला न्यायालय ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को जमानती वारंट पर तलब किया था। सिंह शनिवार सुबह श्रीधाम एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वे नियत समय पर विशेष न्यायाधीश महेंद्र सैनी की अदालत में पेश हुए। यहां सिंह के वकीलों ने ज़मानत आवेदन पेश किया। न्यायालय ने 50 हजार के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी और 22 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए।

न्यायालय से बाहर आने के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मीडिया से बातचीत के दौरान आरएसएस पर हमलावर दिखे। सिंह ने कहा कि, 'इस प्रकार का केस पहले भी मुझ पर लग चुका है। हैरान करने वाली बात यह है कि जो संस्था रजिस्टर्ड नहीं है, न हीं जिसके पास कोई मेंबरशिप और न कोई बैंक अकाउंट है, उस संस्था कि मानहानि भला कोई कैसे कर सकता है।'

क्या है पूरा मामला


गौरतलब है कि अधिवक्ता अवधेश सिंह भदौरिया ने RSS और BJP के खिलाफ बयान देने को लेकर दिग्विजय सिंह पर मानहानि का केस दायर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 अगस्त 2019 को दिग्विजय सिंह ने भिंड के एक राजनीतिक कार्यक्रम में कहा था कि बीजेपी और आरएसएस आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है। जितने भी लोग पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पाए गए हैं, वह भाजपा, आरएसएस व बजरंग दल से पैसे ले रहे हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story