×

MP News: भर्ती सत्याग्रह में शामिल होंगे दिग्गज बॉक्सर विजेंदर सिंह, भोपाल के लिए पैदल यात्रा 2 अक्टूबर से शुरू

MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में भर्ती सत्याग्रह चल रहा है। पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के भर्ती सत्याग्रह का आज 11वां दिन है। अब यह आंदोलन प्रदेश के कई जिलों में फैल चुका है।

Vipin Tiwari (Bhopal)
Published on: 1 Oct 2022 5:19 AM GMT
Boxer Vijender Singh
X

Boxer Vijender Singh (Social Media)

MP News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में भर्ती सत्याग्रह चल रहा है। पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के भर्ती सत्याग्रह का आज 11वां दिन है। अब यह आंदोलन प्रदेश के कई जिलों में फैल चुका है। NEYU के मेंबर्स दूसरे जिलों में जाकर छात्रों से भोपाल मार्च में शामिल होने की अपील भी कर रहे हैं। इसी बीच जानकारी मिली है कि छात्रों को सपोर्ट करने के लिए दिग्गज बॉक्सर विजेंदर सिंह भी इंदौर आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार विजेंदर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर इंदौर पहुंचेंगे। यहां वे छात्रों के पैदल मार्च में शामिल होंगे। दरअसल, 2 अक्टूबर से छात्र भोपाल के लिए पैदल मार्च शुरू करने जा रहे हैं। NEYU के संयोजकों ने बताया कि करीब 5 हजार युवा इंदौर से भोपाल के लिए पैदल निकलेंगे। रास्ते में और लोग भी जुड़ते जाएंगे और करीब 9 अक्टूबर को हम भोपाल पहुंचेंगे। विजेंदर के आने की खबर से छात्रों में उत्साह है।

प्रदर्शनकारी छात्र बेरोजगारी की समस्या का समग्र समाधान निकालने के लिए मध्य प्रदेश रोजगार कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांग ये है कि पिछले कई सालों से रुकी हुई सभी भर्ती प्रक्रियाओं को तत्काल पूरा किया जाए। साथ ही MPPSC की 2019, 2020 और 2021 की भर्तियां जल्द से जल्द पूरी की जाएं। इसके अलावा उन्होंने व्यापम के एक लाख पदों (जिसमें एसआई, पटवारी, कॉन्स्टेबल, एग्रीकल्चर इत्यादि शामिल हैं) को तत्काल भरने की मांग की है।

बता दें कि हर गुजरते दिन के साथ प्रदर्शनकारी युवा अपने संघर्ष को तेज कर रहे हैं। अबतक बेरोजगार युवा रोज अलग-अलग गतिविधियां कर सरकार का ध्यान अपनी और आकर्षित करने में लगे थे। लेकिन सकारात्मक जवाब न मिलने से दुखी युवाओं ने भोपाल कूच करने का फैसला लिया। NEYU ने बताया कि गांधी जयंती के मौके पर सुबह दीनदयाल पार्क से भोपाल के लिए पैदल निकलेंगे। संगठन ने इसे अंतिम लड़ाई बताया है। यात्रा से जुड़ने के लिए उन्होंने व्हाट्सएप नंबर भी जारी कर दिया गया है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story