×

मध्यप्रदेश से बड़ी खबर: पूर्व मुख्यमंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, फौरन भर्ती हुए मेदांता में

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(Kamalnath) की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद फौरन उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 9 Jun 2021 7:36 AM GMT
मध्यप्रदेश से बड़ी खबर: पूर्व मुख्यमंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, फौरन भर्ती हुए मेदांता में
X

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) से बड़ी खबर आ रही है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(Kamalnath) की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद फौरन उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। चेस्ट पेन की शिकायत की वजह से उन्हें एमपी से एयरलिफ्ट करके मेदांता लाया गया। जहां हृदय विशेषज्ञ की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ(Kamalnath) को एक दम से छाती में दर्द होन लगा, जिसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से सामने आई जानकारी में बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बुधवार सुबह छाती में दर्द की शिकायत की, इसके बाद जल्दी-जल्दी में उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वरिष्ठ डॉक्टरों उनकी निगरानी कर रहे हैं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story