×

Bhopal Hadsa: भोपाल में भरभराकर गिरा मकान, 6 मजदूर मलबे में दबे, मचा हड़कंप

House Collapsed In Bhopal: भोपाल में तीन मंजिला मकान भरभराकर अचानक ढह गया, जिससे 6 मजदूर मलबे में दब गए।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 1 Jun 2022 2:55 PM GMT
House Collapsed In Bhopal: भोपाल में भरभराकर गिरा मकान, 6 मजदूर मलबे में दबे, मचा हड़कंप
X

भोपाल में गिरा मकान (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

House Collapsed In Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। भोपाल के शाहपुरा सेक्टर-A (Shahpura Sector-A) में तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर पड़ा (House Collapsed) और इस हादसे में 6 मजदूर मलबे में फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में नगर निगम और पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। अब तक रेस्क्यू कर 5 लोगों को मलबे में से निकाल लिया गया है, जबकि एक मजदूर अंदर फंसा हुआ है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल के शाहपुरा सेक्टर-A में तीन मंजिला मकान में पुनर्निर्माण का काम चल रहा था। इस दौरान मकान का एक हिस्सा तोड़े पर अचानक पूरा घर भरभराकर गिर गया। इस दौरान मकान के पुनर्निर्माण काम में लगे 6 मजदूर मलबे में दब गए। इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। मकान के ढहने पर स्थानीय लोग फौरन घटनास्थल पर जमा हो गए और मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिश में लग गए और हादसे के बारे में स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ने पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम की टीम ने फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) शुरू कर दिया और अब तक 5 लोगों को मलबे में से निकाल लिया गया है और इलाज के लिए अस्पताल रवाना कराया गया है। वहीं, दूसरी ओर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह (Sadhvi Pragya Singh) भी मौके पर पहुंच गए हैं और पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस हादसे की वजह जानने में जुट गई है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story