MP News: अवैध शराब की मुखबिरी पड़ी भारी, गंवानी पड़ी जान, 9 माह पुराना बदला, हत्या से दहला सतना

MP News Today: मध्य प्रदेश के सतना जिले में दशहरे के दिन हत्या, रावण जलने से पहले मामूली विवाद में तलवार और डंडे 70 वर्षीय की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 6 Oct 2022 3:40 AM GMT
Illegal liquor informer was heavy, lost his life, 9 months old revenge, horrified by murder
X

मध्य प्रदेश रीवा सतना: दशहरे के दिन अवैध शराब की मुखबिर की हत्या: Photo- Newstrack

MP Rewa Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में दशहरे के दिन हत्या (murder on dussehra) की घटना सामने आई है। रावण जलने से पहले ही सतना की धरती खून से लाल हो गई। मामूली विवाद में तलवार और डंडे 70 वर्षीय की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मध्य प्रदेश के सतना जिले में दो पक्षो के बीच बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में जमकर लाठियां चली। इसके अलावा तलवारें भी लहराई गई।

बताया गया है कि जिले के जसो थाना क्षेत्र (Jaso police station area) के बरहाई गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। काफी देर तक चले लठ्ठम लट्ठ में 70 साल के अमर सिंह की मौत हो गई जबकि बेटे राहुल सिंह और भाई अतुल प्रताप सिंह को गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष तीन सगे भाई घायल बताए गए हैं जिसमें संजीव सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और अनुज सिंह घायल हैं।

जनवरी माह में दोनों के पक्षों में विवाद हुआ था।

घायलों को लहूलुहान हालत में नागौद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से सतना रेफर कर दिया गया है। दो पक्षों में हुए विवाद के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि बीते जनवरी माह में दोनों के पक्षों में विवाद हुआ था। रंजिशन फिर विवाद हुआ है। इस बार खून खराबा भी हुआ।

शराब के अवैध कारोबारी की पकड़ावा था

घायल एक पक्ष ने पुलिस को बताया कि एक शराब के अवैध कारोबारी की पकड़ावा गया था तब से दूसरा पक्ष दुश्मनी मान रहा। मौका मिला तो हमला कर दिया। दूसरे पक्ष ने पुलिस को बताया कि जनवरी में हुए विवाद को लेकर बदला लेने के लिए 10 लोगों ने मिलकर हमला किया है। जसो थाना में दोनों पक्षों के बयान पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस झगड़े की मुख्य वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता सहित भारी संख्या में पुलिस बल अस्प्ताल पहुँचा और घायलों का बयांन लिया गया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story