×

सुहागरात के दिन सामने आई पत्नी की सच्चाई, पति के उड़ गए होश

शख्स ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने महिला के नाम पर एक किन्नर से शादी कर दी है।

Shraddha
Published on: 2 April 2021 7:44 AM GMT (Updated on: 2 April 2021 7:47 AM GMT)
सुहागरात के दिन सामने आई पत्नी की सच्चाई, पति के उड़ गए होश
X

marriage photos (social media)

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश में शादी के नाम पर चौकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादी के नाम पर धोखा हुआ है। शख्स ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने महिला के नाम पर एक किन्नर से शादी कर दी है। आपको बता दें कि इस मामला का खुलासा 2 साल पहले हो चूका है। शख्स ने किन्नर से शादी कराने का आरोप की शिकायत एससी कार्यालय शिवपुरी में की थी जिसका अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।

महिला के नाम पर एक किन्नर से हुई शादी

मध्यप्रदेश के भावखेड़ी गांव का मामला सामने आया है। जिसमें एक पंखी जाटव नाम के व्यक्ति की शादी महिला के नाम पर एक किन्नर से हो गई थी। आपको बता दें कि यह शादी 2 साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि यह बात युवक को सुहागरात वाले दिन पता चली। तब शख्स ने 12 बजे रात को अपने ससुर को फोन लगा दिया। जिसके बाद सुबह होते ही अस्पताल ले गया जहां मनीषा की जांच कराई तब इस मामले का खुलासा हो गया की यह एक किन्नर है।

ससुर ने हाथ - पैर तोड़ने की दी धमकी

पंखी ने इस धोखे के बाद मनीषा को उसके मायके छोड़ आया। इसके बाद शख्स ने अपने ससुराल वालों और अपनी पत्नी मनीषा के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद कार्रवाई की मांग की। पंखी ने बताया कि पत्नी मनीषा को मायके छोड़ने पर ससुराल वाले मनीषा को साथ रखने का दबाव बना रहे हैं। शख्स ने बताया कि उसके ससुर हाथ - पैर तोड़ने की धमकी दे रहे हैं।

पत्नी ने भी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की

पंखी और मनीषा की शादी 16 जून 2019 को हुई थी। सुहागरात वाले दिन पत्नी के किन्नर होने का पता चला। जिसके बाद अस्पताल पहुंचकर पत्नी की जांच कराई जिसमें महिला के कोई लक्षण नजर नहीं आए। बताया जा रहा है कि मनीषा ने भी अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। जिसमें पति साथ न रखने की बात कही है। जिसके बात पति ने एक और शिकायत दर्ज कर दी है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha

Shraddha

Next Story