×

Khargone Violence: रामनवमी की हिंसा पर ट्वीट करने पर बुरे फंसे दिग्विजय सिंह, जल्द हो सकते हैं गिरफ्तार

Khargone Violence: रामनवमी के दिन मध्य-प्रदेश के खरगोन में हुए हिंसा (Khargone Violence) मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने 24 घंटे में दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पर चार मुकदमा दर्ज किया।

Bishwajeet Kumar
Published on: 14 April 2022 8:14 AM GMT
Digvijay Singh
X

दिग्विजय सिंह (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया) 

Khargone Violence: रामनवमी के दिन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में खरगोन हिंसा की आग से सूबे की सियासत गरमा गई है। मध्य प्रदेश सरकार इस हिंसा में संलिप्त पाए जाने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रही है। इस हिंसा को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के निशाने पर कांग्रेस (Congress) नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) भी आ गए हैं। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हिंसा को लेकर किए गए गलत ट्वीट के मामले में मध्य प्रदेश सरकार उन पर चार मुकदमे दर्ज कर चुकी हैं। जिसके कारण अब दिग्विजय सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है।

क्या किया था दिग्विजय सिंह ने ट्वीट?

मध्य-प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के दिन सांप्रदायिक हिंसा हुई इस हिंसा के तुरंत बाद ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो ट्वीट किया। यह वीडियो बिहार का था जिसमें कुछ लोग भगवा झंडा लेकर मस्जिद के ऊपर लगा रहे थे। जल्दबाजी में किए गए ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने इस वीडियो को मध्य-प्रदेश के खरगोन का बता दिया। हालांकि बाद में दिग्विजय सिंह ने अपने इस ट्वीट को हटा दिया लेकिन तब तक वह बीजेपी और मध्य प्रदेश सरकार के निशाने पर आ गए थे। बीजेपी एक तरफ से उन पर इस ट्वीट को लेकर लगातार हमलावर है तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश सरकार ने उन पर संप्रदायिक हिंसा फैलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

केस दर्ज होने पर बोले दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खुद पर मुकदमा दर्ज होने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा मैंने तत्काल ही अपना विवादित ट्वीट डिलीट कर दिया था। मेरे ट्वीट का भावना किसी भी प्रकार से सांप्रदायिक हिंसा फैलाना नहीं बल्कि एकता बनाए रखने के लिए था। दिग्विजय सिंह ने कहा मुझे मेरे ऊपर दर्ज केस को लेकर कोई चिंता नहीं है। वह चाहे तो मेरे खिलाफ एक नहीं एक लाख मामले दर्ज कर दें मुझे फिर भी चिंता नहीं है।

मामले पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री का बयान

खरगोन हिंसा से जुड़ा दिग्विजय सिंह द्वारा विवादित ट्वीट किए जाने को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा दिग्विजय सिंह द्वारा किया गया फर्जी ट्वीट एक बहुत ही गंभीर मामला है। पहले विवादित ट्वीट करते हैं, फिर उसे डिलीट कर दिए हैं। मध्य प्रदेश पुलिस उन पर केस दर्ज कर चुकी है और अब आगे अपना काम भी करेगी।

जयवर्धन सिंह ने बीजेपी पर किया हमला

मध्य-प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के दिन हुए हिंसा को लेकर जब मध्य प्रदेश सरकार ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया तब उनके बेटे जयवर्धन सिंह ने बीजेपी पर हमला किया। जयवर्धन ने कहा पिताजी को जैसे ही पता लगा कि उन्होंने एक गलत जानकारी वाला ट्वीट किया है तो उन्होंने तत्काल ही उसे डिलीट कर दिया। बात वहीं खत्म हो गई पर बीजेपी सरकार को बात बढ़ानी है, उन्हें क्या परेशानी है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story