मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10वीं का परिणाम, इन 3 स्टेप्स में देखें अपना रिजल्ट

MP Board 10th Result 2021: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना कहर फैला रखा है। जिसके कारण सभी स्कूल बंद हैं। बच्चो के रिजल्ट आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 14 July 2021 11:30 AM GMT (Updated on: 14 July 2021 11:45 AM GMT)
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

MP Board 10th Result 2021: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना कहर फैला रखा है। जिसके कारण सभी स्कूल बंद हैं। बच्चो के रिजल्ट आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा दसवीं का परिणाम घोषित कर दिया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने कक्षा 10 का रिजल्ट अभी कुछ देर पहले ही जारी किया है। दसवीं कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in या mpresults.nic.in पर अपना देख सकते हैं।

आपको बता दें कि कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद थे। ऐसे समय में इस साल मध्यप्रदेश बोर्ड की दसवीं कक्षा में 9,25,213 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इन पंजीकृत छात्रों में से कुल 9,14,079 छात्र पास हैं। कोरोना महामारी के चलते एमपी बोर्ड ने इस साल मेरिट लिस्ट जारी नहीं किया है। मध्यप्रदेश बोर्ड के कक्षा 10 में इस साल 100 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। छात्र लिंक के जरिए सीधे अपनी दसवीं कक्षा का परिणाम देख सकते हैं।

इस तरह चेक करें अपना रिजल्ट

अपना परिणाम जानने के लिए कुछ ही स्टेप्स हैं जिसे आप को फॉलो करना होगा। इसके लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

1. मध्यप्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in है। इस पर जाएं।

2. इसी वेब साइट के होम पेज पर आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक दिखेगा। जिस पर आपको क्लिक करने के बाद अपना विवरण देना होगा।

3. इसके तुरंत बाद ही आपका दसवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।

इस रिजल्ट को आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट कॉपी भी ले सकते हैं।

Shweta

Shweta

Next Story