×

MP News: CM शिवराज का ऐलान- पंचायत चुनाव में महिलाओं को देंगे 50% रिजर्वेशन, आपकी जिंदगी बदलने आपका भैया...

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा में कहा है कि अब पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

Aman Kumar Singh
Published on: 5 Aug 2023 11:09 AM GMT (Updated on: 5 Aug 2023 11:29 AM GMT)
MP News: CM शिवराज का ऐलान- पंचायत चुनाव में महिलाओं को देंगे 50% रिजर्वेशन, आपकी जिंदगी बदलने आपका भैया...
X
CM शिवराज सिंह चौहान (Social Media)

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार (05 अगस्त) को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि, 'अब पंचायत चुनाव (MP Panchayat Elections) में महिलाओं को 50 फीसदी तक आरक्षण मिलेगा। शिवराज सरकार की इस घोषणा को आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की इस घोषणा को इसी साल राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव और अगले साल यानी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बड़े राजनीतिक दांव के रूप में देखा जा रहा है।

'पैसा विश्वास के साथ इज्जत भी बढ़ाता है'
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यह घोषणा जतारा (Jatara) में आयोजित 'लाडली बहना' सम्मेलन में कही। उन्होंने जतारा में 128.8 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार (Union Minister Virendra Kumar) भी उपस्थित थे। संबोधन में सीएम शिवराज सिंह ने राज्य की महिलाओं से कहा कि, 'बहनों ये एक हजार रुपए नहीं हैं। यह तुम्हारा सम्मान है। मैं बेटियों को बोझ नहीं बनने दूंगा। मैं बहनों का सगा भाई हूं। हर महीने उनके खातों में 1000 रुपए डालूंगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आगे कहा कि, 'पैसा हमारे मन में विश्वास पैदा करता है। पैसा होता है, तो हिम्मत होती है। पैसा विश्वास के साथ इज्जत भी बढ़ाता है। अब बहनों की घर में इज्जत बन गई है।'
अपनी बहनों को और भी मजबूत बनाऊंगा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में कहा कि, 'अभी 1000 रुपए से शुरुआत की है। मैं प्रदेश की अपनी बहनों को और भी मजबूत और सशक्त बनाऊंगा। मैं हर महीने बहनों के खातों में 15 हजार करोड़ रुपए डालता हूं। आने वाले समय में खाते में 1000 रुपए की जगह 3000 रुपए डालूंगा। उन्होंने कहा, आपकी जिंदगी बदलने आपका भैया शिवराज आया है। मुझे बहनों के समूहों की आमदनी 10 हजार रुपए महीना करनी है। उन्होंने आगे कहा, मां-बहन-बेटी की इज्जत सबसे बड़ी है। मैं बदमाशों को नहीं छोड़ूंगा।'
बच्चों की साइकिल और फीस भी देगी हमारी सरकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक के बाद एक कई वादे किये। उन्होंने कहा, 'जो महिलाएं रह गई हैं, उनका रजिस्ट्रेशन अगले महीने हो जाएगा।' सीएम शिवराज की घोषणाएं इतने पर ही ख़त्म नहीं हुई। उन्होंने बच्चों के खाते में साइकिल के लिए पैसे देने की भी बात कही। शिवराज बोले, पढ़ाई के लिए फीस भी दूंगा। गरीब बच्चों की सरकारी नौकरियों में लगातार भर्ती जारी है। 'मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना' 13 अगस्त से शुरू हो जाएगा। जिसके तहत 8 हजार रुपए दिए जाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निशाने पर कांग्रेस पार्टी रही। हमलावर रुख अख्तियार करते हुए उन्होंने कहा, 'कांग्रेस बेईमानी कर रही है। कांग्रेसी देश को लूटने वाले हैं।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story