×

MP Honor Killing: हैवान बना प्यार का दुश्मन कंस मामा, भांजी को प्रेम करने की मिली दर्दनाक सजा

MP Honor Killing: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में मामा ने अपनी 17 वर्षीय सगी भांजी के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर उसे अपने बेटे के साथ मिलकर जबरन जहर पिला दिया।

Rajat Verma
Published on: 22 May 2022 5:15 AM GMT
uncle gave poison to niece
X

मामा ने भांजी को दिया जहर (सोशल मीडिया)

MP Honor Killing: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले (Rajgarh) स्थित रतन पुरिया गांव (Ratan Puria village) से ऑनर किलिंग की एक बेहद ही संगीन घटना होने की खबर मिली है। इस घटना के तहत मामा ने अपनी 17 वर्षीय सगी भांजी के प्रेम प्रसंग से परेशान होकर उसे अपने बेटे के साथ मिलकर जबरन जहर पिला दिया। पुलिस ने फिलहाल घटना के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद मामा ने पुलिस में भांजी द्वारा आत्महत्या करने की झूठी तहरीर दी गई तथा मौके पर पहुंची पुलिस को शव देखते ही मामला समझने में देर ना लगी और उन्होनें फौरन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसके बाद पूरा मामला और मामा की करतूत सामने आ गयी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए हत्यारे मामा और उसके बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

प्रेम प्रसंग का है मामला

17 वर्षीय नाबालिक लड़की का गांव खारचायाखैडी है और वह बीते माह अपने प्रेमी देवी सिंह के साथ घर से भाग निकली थी, जिसके चलते परिजन ने पुलिस में तहरीर देते हुए देवी सिंह के खिलाफ बेटी को जबरन भगाने का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने जांच के आधार पर लड़की के नाबालिक होने के चलते देवी सिंह के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए लड़के को हिरासत में ले लिया था। देवी सिंह अभी भी जेल में बंद है।

पुलिस द्वारा लड़की को उसके घर वालों के हवाले करने और लड़के देवी सिंह को हिरासत में लेने के बाद लड़की के मामा उसे जबरन अपने साथ अपने गांव रतन पुरिया लेकर चले गए थे। मामा ने अपने घर पर भांजी को लड़के से दूर रहने को लेकर समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन इस कोशिश का कोई हल नहीं निकला और लड़की बस एक ही रट लगाती रही कि जब लड़का जेल से छूटेगा तो वह उसी से शादी करेगी।

इसी बात से क्रुद्ध होकर मामा ने 17 वर्षीय सगी भांजी को ज़हर देकर मार दिया।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story