Madhya Pradesh: टोल देने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने महिला कर्मचारी पर उठाया हाथ तो मिला करारा जवाब, वीडियो वायरल

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में एक महिला टोल कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक का महिला कर्मचारी से टोल देने को लेकर विवाद हो गया।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 21 Aug 2022 12:04 PM GMT (Updated on: 21 Aug 2022 12:49 PM GMT)
X

कचनारिया टोल प्लाजा का वीडियो। 

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में एक महिला टोल कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक का महिला कर्मचारी से टोल देने को लेकर विवाद इतना बढ़ जाता है कि वह उसको पीटने लगता है। महिला कर्मचारी ने भी पलटवार करते हुए युवक को चप्पलों से पीटा। टोल प्लाजा पर हुए विवाद की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जो अब तेजी से वायरल हो रही है।

कचनारिया टोल प्लाजा की है घटना

टोल प्लाजा पर मारपीट की यह घटना मध्य प्रदेश के राजगढ़ ब्यावरा-भोपाल बायपास पर स्थित कचनारिया टोल प्लाजा (Kachanaria toll plaza) की है। वायरल वीडियो के मुताबिक यहां टोल को लेकर एक युवक महिला कर्मचारी से पहले भिड़ गया और मारपीट करने लगा। जिसके बाद महिला और उसकी दूसरी सहयोगियों ने युवक को सबक सिखाते हुए चप्पलों से पीट दिया। जबकि टोल पर मौजूद दूसरे कर्मचारी बीच बचाव करते नजर आ रहे हैं।

टोल देने को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि कार सवार युवक और महिला कर्मचारी का टोल देने को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने महिला कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद महिला ने भी केबिन के अंदर से पिटाई की। जब युवक उस पर हमलावर हुआ तो वह भी टोल पर बने कैबिन से बाहर निकलकर उसे सबक सिखाया। उसकी दूसरी सहयोगी भी मदद के लिए आगे आईँ। विवाद बढ़ता देख टोल कर्मचारियों ने दोनों लोगों को शांत कराया। लेकिन घटना की सूचना मिलने पर युवक के साथियों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ भी की। यह पूरी घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी में कैद हो गई।

वहीं घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने भी इसका संज्ञान लिया है। वीडियो के आधार पर पुलिस तहकीकात में जुट गई है। आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात पुलिस अधिकारी कर रहे हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story