×

Noorjahan Mango: पकने से पहले ही बुकिंग हो जाती है 'नूरजहां' आम की,1000 रुपये का एक फल,जानिए इसकी खास बातें

आम के सीजन चल रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में अपने वजन के कारण आमों का राजा कहे जाने वाला 'नूरजहां' (Noorjahan Mango) अपने स्वाद के कारण पूरे विश्व में जाना जाता है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 6 Jun 2021 4:20 PM GMT (Updated on: 6 Jun 2021 4:21 PM GMT)
नूरजहां आम
X

नूरजहां आम (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Noorjahan Mango: आम के सीजन चल रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में अपने वजन के कारण आमों का राजा कहे जाने वाला 'नूरजहां' (Noorjahan Mango) अपने स्वाद के कारण पूरे विश्व में जाना जाता है। यह एक ऐसा आम है जो पकने से पहले ही महंगे दाम पर बुक हो जाता है। यह अनोखा आम अफगानिस्तान मूल की आम की प्रजाति का है। नूरजहां के कुछ पेड़ मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में मिलता है और सिर्फ यहां पर ही इसा पैदावार होता है। सबसे खास बात यह है कि यह इलाका गुजरात के सीम से सटा हुआ है। तो आइए जानते हैं क्या है इस फल की कीमत..

बता दें कि आम सभी फलों का राजा होता है। और इस समय आम के मौसम है ऐसे में अगर कोई नूरजहां आम (Noorjahan Mango) का स्वाद नहीं चखा तो कुछ भी नहीं खाया। नूरजहां एक के एक आम की कीमत 500 से 1000 रुपये की बीच होती है। जी हां आपने सही सुना। यह आम भी कुछ खास है। इस आम का वजन कम से कम दो से साढ़े तीन किलोग्राम के बीच होता है। इस आप की बुकिंग बहुत पहले ही हो जाती है।

गौरतलब है कि नूरजहां आम की लंबाई आम फलों से बहुत अधिका है। इस फल की लंबाई एक फुट होता है। जानकारों की माने तो कोरोना के कारण पिछले साल आमें के कारोबार पर बहुत असर पड़ा था। लेकिन इस बार फल के फसल काफी अच्छा हुई है। सूत्रों की माने तो साल 2019 में इस फल को वजन 2.75 किलोग्राम के आस-पास रहा। तब उस समय इस आम की कीमत 1,200 रुपये से अधिक हो गई थी।

नूरजहां आम (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

कब से होता है शुरू

आपको बता दें कि जानकारों की माने तो नूरजहां के पड़ों पर जनवरी-फरवरी माह से इसका बौर आना शुरू हो जाता है। और इस अनोखे फल की बिक्री जून माह की शुरुआत से हो जाती हैं। वहीं नूरजहां आम लंबाई एक फुट होता है और इसकी गुठली का वजन 150 से 200 ग्राम होता है। यह अनोखा फल पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story