TRENDING TAGS :
अमीर हुई आदिवासी महिला: एमपी में मिला कीमती हीरा, जंगल में लकड़ी काटने वाली के हाथ लगा
Madhya Pradesh: जंगल में लकड़ी काटने गई आदिवासी महिला की जिंदगी रोशन हो गई, जब उसे कच्चे रास्ते में एक रोशन सा चमकता हुआ हीरा दिखाई दिया।
जंगल में लकड़ी लेने गई महिला बनी लखपति (फोटो- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh: अमीर कौन नहीं बनना चाहता है। लेकिन अगर रातों-रात किसी की किस्मत चमक जाए तो कहना ही क्या है। जीं हां ऐसा ही एक वाकया असलियत में हुआ है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक आदिवासी महिला की जिंदगी चमक गई। दरअसल जगंल में एक गरीब तबके की महिला लकड़ी काटने गई थी, जहां कच्चे रास्ते में उसे एक बेशकीमती हीरा मिल गया। ये बेशकीमती हीरा 4 कैरेट 39 सेंट का है। जिसे गरीब आदिवासी महिला ने हीरा कार्यालय में जाकर जमा करा दिया। इस हीरे की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रूपए बताई जा रही है।
जंगल में लकड़ी काटने गई आदिवासी महिला की जिंदगी रोशन हो गई, जब उसे कच्चे रास्ते में एक रोशन सा चमकता हुआ हीरा दिखाई दिया। इस हीरे के बारे में आदिवासी महिला ने बताया कि हीरा मिलने के बाद उसे उसकी पहचान नहीं हुई तो वह हीरा कार्यालय पहुंची। वहां पर जब उसे हीरे की कीमत पता चली तो महिला रातोंरात लखपति बन गई थी। अब लाखों की रकम महिला अपने बच्चों की शादी और घर बनवाने पर खर्च करना चाहती है।
जंगल में लकड़ी लेने निकली थी गेंदा बाई
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के पन्ना नगर के वार्ड नं 27 पुरषोत्तमपुर की रहने वाली गेंदा बाई बहुत गरीब है। बुधवार के दिन गेंदा बाई जेल के पीछे जंगल से लकड़ी लेने के लिए गई थी। तभी रास्ते में उसे जमीन पर एक चमकीला पत्थर दिखाई दिया। देखते ही महिला ने उस पत्थर को उठाया और घर आ गई।
घर आते ही उसने ये पत्थर अपने पति को भी दिखाया। काफी देर तक पति-पत्नी दोनों पत्थर को निहारते रहे। लेकिन कोई पत्थर की पहचान नहीं कर पाया। इसके बाद आपसी सहमति से दोनों हीरा कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने इस पत्थर को हीरा पारखी अनुपम सिंह को दिखाया। फिर अनुपम सिंह ने उन्हें बताया कि यह चमकीला पत्थर नहीं बेशकीमती हीरा है।
हीरा कार्यालय में मौजूद हीरा पारखी अनुपम सिंह ने जब हीरे की पूरी तरह जांचा तो उसका भार 4 कैरेट 39 सेंट और हीरे की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रूपए बताई। फिलहाल महिला ने इस हीरे को कार्यालय में जमा करवा दिया गया है। जिसके बाद अब उस हीरे को आगामी नीलामी में रखा जाएगा।