MP News: प्लेन हादसे के बाद 3 राज्यों का जांच दल पहुंचा घटनास्थल, आखिर कैसे मंदिर से टकराया

MP News: घटना की जानकारी के बाद संभागीय अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्य महकमा अस्पताल पहुंचा था, जंहा घायल छात्र के उपचार में जुटा हुआ है।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 7 Jan 2023 8:39 AM GMT
MP News
X

MP News (Newstrack)

MP News: प्लेन हादसे में दुर्घटना की जांच करने मुंबई, दिल्ली और भोपाल से जांच टीम आई। घटना के कारणों का पता लगाने में टीम जुटी है। तकनीकी बारीकियों से जांच की मुंबई दिल्ली की टीम है और अन्य विषयों पर भोपाल की टीम ने जांच कर रही। मालूम हो कि बीते दिन मंदिर के गुंबद से टकराकर एक प्लेन क्रैश हुआ था। मुख्य पायलट की मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य ट्रेनी पायलट घायल हो गया था।

हवाई पट्टी से महज 1 किलोमीटर दूर उमरी गांव में प्रशिक्षण दे रहा था। हादसे में 2 सीटर प्लेन क्रैश हो गया था। इसके मुख्य पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रशिक्षण ले रहा छात्र घायल है, जिसका उपचार संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी के बाद संभागीय अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्य महकमा अस्पताल पहुंचा। एक टीम घायल छात्र के उपचार में जुटी हुई है। वहीं, उक्त मामले की जांच करने के लिए दिल्ली मुंबई और भोपाल की टीम घटनास्थल पहुंची है। टीम शुक्रवार की शाम रीवा पहुंची थी। लेकिन अंधेरा होने के चलते शनिवार की सुबह चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव पहुंचकर ब्लैकबॉक्स सहित अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है।

क्या हुई थी घटना

फाल्कन एंबीशन अकैडमी का 2 सीटर विमान गुरुवार की रात्रि करीब 11:00 बजे पेड़ में टकराने के बाद मंदिर के गुंबद पर गिरा था, जिसका ऊपरी हिस्सा तोड़ते हुए जमीन पर आया था। प्लेन के परखच्चे उड़ गए थे। उक्त जांच के बाद लापरवाही पाए जाने पर ट्रेनिंग एकेडमी के ऊपर कार्यवाही हो सकती है। वहीं मृत पायलट के परिजनों के रीवा पहुंचने की जानकारी मिल रही है। जिसके बाद अब मृत पायलट विमल कुमार के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। हालांकि जांच एजेंसियों की पहुंची टीमों ने मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। जांच के संबंध में थाना प्रभारी अवनीश पांडेय ने बताया कि तीन टीमें जांच में जुटी है। जांच में जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story