×

MP News: शराब के शौकीनों को तगड़ा झटका, बंद हो रहे शराब के अहाते

MP News: शिवराज कैबिनेट की मीटिंग के बाद MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि शराब को कंट्रोल करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

Anant kumar shukla
Published on: 19 Feb 2023 4:53 PM GMT (Updated on: 19 Feb 2023 5:25 PM GMT)
madhya pradesh shivraj cabinet big decision
X

madhya pradesh shivraj cabinet big decision (Social Media)

MP News: मध्य प्रदेश सरकान ने बड़ा कदम उठाया है। शिवराज कैबिनेट मीटिंग के बाद शराब को कंट्रोल करने के लिए शराब के अहातों पर रोक लगा दी है। मीटिंग के बाद MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि शराब को कंट्रोल करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में अहाते बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके बाद सोप बार भी बंद किए जाएंगे। अब शराब की दुकानों में बैठ कर शराब पीने की अनुमति नहीं होगी।

उमा भारती की जीत

एमपी कैबिनेट के फैसले को उमा भारती की जीत मानी जा रही है। शराब की अहातों को बंद कराने के लिए उमा भारती लगातार आन्दोलन कर रही थीं। वे इसके लिए शराब की दूकान पर पत्थर व गोबर भी फेंक चुकी थीं। पिछले दिनों उन्होने ओरछा में शराब की दूकान पर गाय बांध कर विरोध जताया था और संदेश दिया था कि मधुशाला को गौशाला बनाया जाए।

सरकार को होगा करीब 3000 करोड़ का नुकसान

एमपी सरकार को शराब से करीब 14000 करोड़ की आय होती थी। नई नीति से करीब 3000 करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।

संघ के दखल के बाद आई शराब नीति

प्राप्त जानकारी के अनुसार उमाभारती के बगावती तेवरों को देखते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शिवराज सिंह से मुलाकात कर शराब नीति पर चर्चा की थी। संघ प्रमुख ने साफ कहा था कि शराब को लेकर जो मुद्दे उमा भारती उठा रही हैं, उससे संघ सहमत है। गुजरात में शराब बंदी के बाद भी भाजपा लगातार जीत रही है। एमपी में भी शराब को कंट्रोल करने का काम किया जाना चाहिए। संघ प्रमुख से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने 5 मंत्रियों की एक समीति बनाई थी।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story