MP News: पेड़ से लटकता मिला गुमशुदा महिला का शव, मामला दर्ज

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में बीते दिन मनगवां थाना क्षेत्र से लापता महिला का शव पेड़ में लटकता पाया गया था। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 21 Oct 2022 10:13 AM GMT
Madhya Pradesh News
X

MP News: पेड़ से लटकता मिला गुमशुदा महिला का शव

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में बीते दिन मनगवां थाना क्षेत्र (Mangawan police station area) से लापता महिला का शव पेड़ में लटकता पाया गया था। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

चौकी प्रभारी को किया निलंबित

पीड़ित के परिजनों के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी ,लेकिन स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कुछ दिन के बाद महिला का शव आम के पेड़ में लटकता मिला था। आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों ने तत्कालीन चौकी प्रभारी को जहां निलंबित कर दिया। वहीं, आरोपी गुरु प्रसाद तिवारी निवासी भीर के खिलाफ एससी एसटी एक्ट की धाराओं के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर जताई थी हत्या की आशंका

आपको बता दें कि पहले ही परिजनों के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करते हुए हत्या की शंका व्यक्त की गई थी। लेकिन स्थानीय चौकी प्रभारी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और महिला का शव आम के पेड़ में लटकता मिला था। घटना को देखकर भी अनुमान लगाया जा रहा था कि जितनी ऊंचाई पर महिला का शव लटक रहा था। उतनी ऊंचाई पर एक महिला कैसे चढ़ सकती है, जिसके चलते हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज

परिजनों की शिकायत पर मृतका का पोस्टमार्टम संजय गांधी अस्पताल में कराया गया और परिजनों के बयान दर्ज किए गए थे। फिलहाल पुलिस ने भीर निवासी आरोपी ग्रुरु प्रसाद तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आपको यह भी बता दें कि आरोपी के खेत में ही लगे आम के पेड़ में शव बरामद हुआ था। पूरे मामले की मनगवां पुलिस जांच कर रही है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story