Rewa News: प्रशासन की धमकी से बंद नहीं होगा आंदोलन, सर्वे टीम में दी जाए जगह

Rewa News: सुअर पशु पालकों को मृत सूअरों का मुआवजा दिलाए जाने के साथ-साथ पशु चिकित्सा विभाग के प्रमुखों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई पर बसोर समाज का कलेक्ट्रेट के समक्ष पड़ाव 45वें दिन बिहारीलाल बंसल खैरी के नेतृत्व में जारी रहा।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 19 Nov 2022 1:43 PM GMT
Rewa News
X

धरना देतें संयुक्त किसान मोर्चा (सोशल मीडिया)

Rewa News: सुअर पशु पालकों को मृत सूअरों का मुआवजा दिलाए जाने के साथ-साथ पशु चिकित्सा विभाग के प्रमुखों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई पर बसोर समाज का कलेक्ट्रेट रीवा के समक्ष महापड़ाव 45वें दिन बिहारीलाल बंसल खैरी के नेतृत्व में जारी रहा। मोर्चे के संयोजक शिव सिंह ने कहा कि समाचार पत्रों से यह ज्ञात हुआ कि मृत सुअरों के सर्वे के लिए अपर कलेक्टर रीवा ने एक टीम गठित की है।

जिसमें तहसीलदार सहित पशु चिकित्सा विभाग के आलाअधिकारी शामिल किए गए हैं। जो टीम रीवा नगर पालिका निगम क्षेत्र में सर्वे करेगी जिसको लेकर मोर्चे के नेताओं एवं आंदोलनकारियों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि जिले के प्रत्येक तहसील क्षेत्र में सर्वे टीम गठित की जाए एवं बसोर समाज के प्रमुख लोगों को भी टीम में शामिल किया जाए। किस दिन किस क्षेत्र में समिति सर्वे करेगी इसकी जानकारी भी बसोर समाज के लोगों को दी जानी चाहिए तभी सही ढंग से सर्वे हो पाएगा।

आंदोलनकारियों ने सरकार एवं जिला प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन के कर्मचारी आंदोलन स्थल पहुंचकर पंडाल हटाने की धमकी के साथ मुकदमा पंजीबद्ध कराने की भी धमकी दे रहे हैं जिसको लेकर मोर्चे ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस तरह से आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जाएगा तो जबरदस्त विरोध किया जाएगा महापड़ाव में बसोर समाज के प्रमुख प्रदीप बसोर सरजू बसोर राजेश बसोर रमेश उर्फ राजभान बसोर मलखान बंसल शकोचिल प्रसाद पार्षद शंकरलाल बंसल आदि आंदोलनकारी उपस्थित रहे संचालन किसान नेता संतकुमार पटेल एवं बाबूलाल बंसल ने किया

आंदोलन स्थल पर मनाया किसान आंदोलन फतह दिवस

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर 19 नवंबर 2022 को 3 काले कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की पहली वर्षगांठ फ़तह दिवस के रूप में संयुक्त किसान मोर्चा रीवा के साथियों एवं आंदोलन के समर्थकों ने कलेक्ट्रेट रीवा के समक्ष चल रहे 45 दिनों से बसोर समाज की समस्याओं को लेकर महापड़ाव आंदोलन आंदोलन स्थल पर फतह दिवस मनाया।

बसोर समाज के आंदोलन को भी जीत तक ले जाने का संकल्प लिया उक्त अवसर पर मोर्चा के नेता संयोजक शिव सिंह किसान नेता रामजीत सिंह महिला किसान नेता श्रीमती आशा तिवारी इंद्रजीत सिंह शंखू अनिल सिंह जवा अखिलेश तिवारी संतोष पटेल अनूप सिंह धोनी आदि शामिल रहे।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story