×

MP News: सरकार का आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा, मानदेय में भारी वृद्धी, रिटायरमेंट पर मिलेगा सवा लाख

MP Aanganbadi Worker, Helper Honorarium Hike: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इससे संबंधित प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही आदेश जारी हो जाएगा।

Anant Shukla
Published on: 11 Jun 2023 11:28 AM GMT (Updated on: 11 Jun 2023 11:43 AM GMT)
MP News: सरकार का आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा, मानदेय में भारी वृद्धी, रिटायरमेंट पर मिलेगा सवा लाख
X
mp CM Shivraj Singh chouhan government hike of 95000 anganwadi workers and helpers (Photo-Social Media)

MP Aanganbadi Worker, Helper Honorarium Hike: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट चुकीं हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार नें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को बड़ा उपहार दिया है। शिवराज सरकार नें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 3000 और सहायिकाओं के मानदेय में 1500 रुपए की वृद्धी की घोषणा कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इससे संबंधित प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही आदेश जारी हो जाएगा।

मानदेय 10 हजार से बढ़ कर 13 हजार

रविवार को भोपाल में आयोजित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार से बढ़ा कर 13 हजार रुपए करने की घोषणा की है। वहीं लाडली बहना योजना के तहत एक हजार रुपए अलग से दी जाएगी। जबकि मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 6500 रुपए होगा। सीएम ने बताया कि जब वे मुख्यमंत्री बने थे उस समय मानदेय मात्र 500 रुपए था। इसे 2008-09 में बढ़ाकर 1500 रुए किया गया। इसके बाद लगातार इसमें वृद्धी होती रही। 2018 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार कर दिया गया। ये सीर्फ भाजपा कर सकती है, कांग्रेस नहीं।

रिटायरमेंट पर सवा लाख रुपए एकमुश्त

सीएम शिवराज सिंह ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट पर एक मुश्त सवा लाख रुपए जबकि सहायिकाओं के रिटायरमेंट पर एक लाख रुपए एकमुश्त दिया जाएगा। वहीं आंगनवाड़ी सहायिकाओं को पदों में आरक्षण 24 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी किया जाएगा। इसके अलावां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा भी कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं को लाडली बहन योजना का लाभ भी मिलेगा। इसका लाभ प्रदेश के करीब 95 हजार कार्यकर्ता ले पाएंगे।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story