×

MP Election 2023: टीकमगढ़ में कांग्रेस पर जमकर भड़के सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बताया चालू पार्टी

MP Election 2023 : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव टीकमगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को चालू पार्टी बता दिया।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 5 Nov 2023 1:09 PM GMT
Akhilesh Yadav in Tikamgarh
X

Akhilesh Yadav in Tikamgarh (Photo: Social Media)

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में नजदीक आते विधानसभा चुनाव की तारीखों को देखते हुए सभी पार्टियों को अपनी पूरी ताकत मैदान में झोंकते हुए देखा जा रहा है। प्रचार प्रसार के दौरान कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर जमकर निशाना भी साथ रहे हैं और जनता के सामने एक दूसरे को गलत ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव को भी प्रचार के लिए जनता के बीच जाते हुए देखा गया। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है।

बता दें कि विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में आपसी खींचतान देखी गई थी और दोनों के बीच बात नहीं बन पाई थी। अखिलेश यादव को इसी बात की भड़ास निकालते हुए देखा गया और उन्होंने कांग्रेस को चालू पार्टी कह डाला। अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने भाजपा पर हमला साधने की शुरुआत की और उसके बाद कांग्रेस पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि यहां जनता को राशन में कुछ नहीं मिल रहा है और अगर राशन नहीं मिल रहा है तो बीजेपी को वोट क्यों देंगे, बीजेपी को वोट मत दीजिएगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी वोट मत देना वह बहुत चालू पार्टी है। जनता से यह सवाल पूछते दिखाई दिए कि कांग्रेस से सावधान रहोगे या नहीं।

बंसल का किया जिक्र

बिना किसी कांग्रेस नेता का नाम लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बंसल दुखी है कि कांग्रेस ने हमें याद नहीं रखा। बंसल दुखी है और कहते हैं कि कांग्रेस ने हमें धोखा दिया अरे जब हमें धोखा दे सकती है तो फिर आपकी क्या बात है। अखिलेश ने कहा कि जिनकी उम्र 80 साल हो गई है वह कैसे पहचानेंगे आपको। किसी से नाराजगी नहीं है लेकिन हम मानते हैं कि जिनकी उम्र 80 साल हो गई है वह कभी कभी नहीं पहचानेंगे। ये गलती हमारी है कि हमने 80 साल के लोगों पर भरोसा कर लिया। आगे उन्होंने कहा कि साथियों ऐसे लोगों से बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

जातीय जनगणना पर तंज

यादव ने कांग्रेस पर इस बात का आरोप भी लगाया है कि वह सिर्फ वोटो के लिए जातिगत जनगणना करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम यहां अच्छी शुरुआत कर रहे हैं। हमें बुजुर्गों पर भरोसा है और नौजवानों पर भी भरोसा है वह हमारा साथ देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिगत जनगणना इसलिए करवाना चाहती है क्योंकि उनका जो वोट है वह बीजेपी में चला गया है। वह वोट के लिए जातिगत जनगणना कर रहे हैं और हम समाजवादी लोग हक दिलाने के लिए जातिगत जनगणना करवा रहे हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story