MP DA Hike: दीवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिली सौगात, महंगाई भत्ता में हुआ इजाफा

MP DA Hike: मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर देने का ऐलान कर दिया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 28 Oct 2024 9:49 AM GMT (Updated on: 28 Oct 2024 10:38 AM GMT)
MP DA Hike
X

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोत्तरी का ऐलान (सोशल मीडिया)

MP DA Hike: दीपावली पर्व के पहले मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा सौगात दी है। मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर देने का ऐलान कर दिया है। एमपी सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2024 से प्रभावी होगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी से दीपावली की खुशी दोगुनी हो गई है। उन्होंने सभी राज्य कर्मचारियों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि यह खुशी इसलिए भी दोगुनी हो गयी है क्योंकि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा दिवाली और एक नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ है। मध्य प्रदेश का गठन एक नवंबर 1956 को हुआ था।

साल 2000 में इसी तारीख को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था। मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि वित्त विभाग ने 14 मार्च 2024 के आदेश में 46 फीसदी महंगाई भत्ते को मंजूरी दी है। यह एक जुलाई 2023 से प्रभावी है और बकाया धनराशि का भुगतान किश्तों में किया जाएगा। अब मध्य प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को एक जनवरी 2024 से 50 फीसदी मंहगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी के ऐलान के साथ ही सभी को दीपावली पर्व की बधाई दी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि दीपावली पर्व के अवसर पर सभी अपना ध्यान रखें। साथ ही अपने आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें। गरीब आदमी के आंखों में भी आनंद आए। सभी से यही कामना है।

जुलाई 2023 से 46 प्रतिशत दिया जा रहा महंगाई भत्ता

जुलाई 2023 से मध्य प्रदेश के के सात लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा रहा है। पांचवें और छठे वेतनमान के कर्मियों का महंगाई भत्ता भी इसी दर से बढ़ाया गया है। जुलाई 2023 से फरवरी 2024 के बीच का एरियर तीन बराबर किस्तों में वितरित किया गया। इसके साथ ही मार्च 2024 से मध्य प्रदेश के पेंशनभोगियों की महंगाई (Dearness Allowance) राहत बढ़ाई गई। लेकिन एरियर नहीं दिया गया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story