×

MP : शहडोल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी, एक की मौत, 32 घायल

MP: शहडोल में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस पलट गई। इसी कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुंचीं हैं। बस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई।

aman
Written By aman
Published on: 15 Nov 2022 9:01 AM GMT (Updated on: 15 Nov 2022 9:13 AM GMT)
mp news bus going to president draupadi murmu program in shahdol overturns one dead 32 injured
X

 शहडोल में बस पलटी (Social Media)  

Road Accident In Shahdol : मध्य प्रदेश के शहडोल (Shahdol) में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती (Birsa Munda Birth Anniversary) कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सिहोरा के कुंडावल से शहडोल जा रही इस बस में करीब 50 यात्री सवार थे। शहडोल में आयोजित इसी कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) भी हिस्सा लेने वाली हैं। सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मृतक का नाम अंशु कोल है, वो कुडावल निवासी थे।

बिरसा मुंडा जयंती को 'जन जातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाया जाता है। मध्य प्रदेश में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने बस से लोग जा रहे थे। बीच रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार अंशु कोल की मौत हो गई, जबकि 32 लोग गंभीर घायल हो गए। शहडोल में आयोजित इसी कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी हिस्सा लेने पहुंची हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, सिहोरा से रवाना हुई यात्री बस उमरियापान के पकरियां ग्राम में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची। घायलों को ग्रामीणों की मदद से बस से बाहर निकाला गया। ग्रामीण घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जिला कलेक्टर अवि प्रसाद और एसपी सुनील जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। घायलों में से कुछ को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर अस्पताल रेफर किया गया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story