×

Madhya Pradesh: सीमावर्ती जिलों में बंद हो रहे पेट्रोल पंप, जानिए क्या है वजह

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कई पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। इन पेट्रोल पंप के बंद होने कि सबसे बड़ी वजह मध्य प्रदेश और यूपी में पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा अंतर होना है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 3 May 2022 3:05 PM GMT
Petrol pumps closing in Madhya Pradesh
X

मध्य प्रदेश : सीमावर्ती जिलों में बंद हो रहे पेट्रोल पंप। (Social Media)

Petrol Pump In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे सागर, दतिया, सिंगरौली, गुना, रीवा, सीधी, छतरपुर के साथ सतना, पन्ना और भिंड के कई पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। जबकि बचे हुए कभी भी बंद हो सकते हैं। ऐसा क्यों हो रहा है हम बताते हैं विस्तार से..

इन पेट्रोल पंप के बंद होने कि सबसे बड़ी वजह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा अंतर होना है। जिसके चलते सीमावर्ती जिलों के वाहन स्वामी उत्तर प्रदेश आकर वाहन में पेट्रोल और डीजल खरीद लेते हैं।

कब तक सहते नुकसान

मध्य प्रदेश और यूपी के डीजल और पेट्रोल के दामों में जमीन आसमान का फर्क है। वहां के पंप मालिक कितनी भी जुगत लगा लें वो यूपी के रेट की बराबरी नहीं कर सकते (आपको बता दें पंप भी अपनी सेल अधिक करने के लिए स्कीम चलाते हैं)। खर्च निकालने मुश्किल हो रहे हैं। दिन पर दिन घाटा बढ़े इससे अच्छा है कि पंप बंद कर के कोई और कारोबार किया जाए। इसलिए ही सीमावर्ती जिलों के पंप मालिक इससे तौबा करने लगे हैं।

जानिए मध्य प्रदेश में आज क्या है पेट्रोल का रेट

  • आगर 119.21
  • बालाघाट 120.11
  • बैतूल 119.15
  • इंदौर 118.02
  • जबलपुर 118.18
  • जाहबुआ 118.46
  • कटनी 119.70
  • खंडवा 119.42
  • भिंड 118.58
  • भोपाल 118.14
  • बुरहानपुर 119.94
  • छतरपुर 119.48
  • छिंदवेयर 119.92
  • दमोह 119.13
  • दतिया 118.82
  • देवास 118.02
  • धार 119.46
  • डिंडोरी 119.77
  • गुना 119.09
  • ग्वालियर 118.50
  • हरदा 118.65
  • होशंगाबाद 119.29
  • खरगोन 119.55
  • मंडला 118.71
  • मंदसौर 119.19
  • मुरैना 118.45
  • नरसिम्हापुर 119.10
  • नीमच 119.44
  • पन्ना 119.89
  • रायसेन 118.54
  • अलीराजपुर 120.01
  • अनूपुर 120.60
  • अशोकनगर 118.21
  • बड़वानी 119.51
  • शिवपुरी 119.70
  • सीधी 119.79
  • सिंगरौली 118.18
  • टीकमगढ़ 118.97
  • उज्जैन 118.33
  • उमरिया 120.21
  • विदिशा 118.16
  • राजगढ़ 118.12
  • रतलाम 117.93
  • रीवा 120.36
  • सागर 117.99
  • सतना 120.37
  • सीहोर 117.91
  • सिवनी 119.42
  • शहडोल 120.79
  • शाजापुर 118.77
  • श्योपुर 120.29

ये थे मध्य प्रदेश के पेट्रोल के प्राइज जो जिलों के हिसाब से बदले हैं। अधिकतम मूल्य 120 रु प्रति ली से भी अधिक हैं। अब जब कुछ किमी दूर 105 रु कुछ पैसों में पेट्रोल मिलेगा तो कोई ज्यादा पैसे क्यों खर्च करेगा। इसलिए जनता चक्कर मार लेती है। यूपी से सस्ता पेट्रोल मिला और घुमाई भी हो गई। वहीँ ये भी जान लीजिये कि यूपी के कुछ जिलों में 106 रु से कुछ पैसे अधिक भी पेट्रोल मिल रहा है। लेकिन फिर भी मध्य प्रदेश को देखते हुए ये काफी कम है। यही हाल डीजल के प्रति ली मूल्य में भी है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story