TRENDING TAGS :
Madhya Pradesh में पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद PM मोदी करने जा रहे हैं ये ऐतिहासिक काम, CM ने कहा- होगा नया कीर्तिमान
PM Modi Visit Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव प्रधानमंत्री के इस दौरे को ऐतिहासिक बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का ये दाैरा कीर्तिमान साबित होगा।
तस्वीर में पीएम मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू
PM Modi Visit Madhya Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों के मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान यहां उनके कई कार्यक्रम सुनिश्चित हैं। सीएम मोहन यादव प्रधानमंत्री के इस दौरे को ऐतिहासिक बता रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी के इस दौरे का पंडित जवाहरलाल नेहरू के दौरे तुलना किया है।
यही नहीं उन्होंने पीएम मोदी के दौरे को कीर्तिमान भी बताया है। इस दौरे को ऐतिहासिक बता रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी के इस दौरे का पंडित जवाहर लाल नेहरू के दौरे तुलना किया है। यही नहीं उन्होंने पीएम मोदी के दौरे को कीर्तिमान भी बताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के मध्य प्रदेश दौरे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अपने बागेश्वर धाम में दर्शन करने के बाद जटाशंकर महादेव के आशीर्वाद से कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन करेंगे। संतों का आशीर्वाद लेंगे। शाम को सरकार के मंत्री, विधायक और सांसद के साथ बैठक करेंगे और विकास कार्यों में सारथी बनकर अपने अनुभव से सभी का मार्गदर्शन करेंगे और अपने अनुभव भी साझा करेंगे।
MP में आज एक और इतिहास बनेगा
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि आज एक और इतिहास बनेगा। पहली बार देश के प्रधानमंत्री हमारे राजभवन में अतिथि बनेंगे। प्रधानमंत्री नेहरू पहले भी आए थे, लेकिन वे कभी यहां राजभवन में नहीं रुके। वे निजी आवास और अन्य जगहों पर रुके। मुझे विश्वास है कि आज का दिन हमारे लिए इतिहास में एक नया कीर्तिमान होगा।
इससे पहले जब जवाहरलाल नेहरू मध्य प्रदेश के राजभवन गए थे, तो उन्होंने वहां रात्रि विश्राम नहीं किया था। राजभवन के बजाय नेहरू ने निजी आवास में रहना चुना था। जबकि पीएम मोदी कहीं दूसरे निजी भवन में रहने के बजाय रात्रि विश्राम के लिए राजभवन को ही चुना।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। वह यहां 23 और 24 फरवरी तक रहेंगे। पीएम मोदी आज दोपहर करीब 1 बजे छतरपुर स्थित बाबा बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। वह यहां कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जानकारी के मुताबिक वे यहां एक घंटे तक रुकेंगे।
PM मोदी पहली बार पहुंचेंगे बागेश्वर धाम
पीएम मोदी पहली बार बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। यह पहली बार है जब देश का कोई प्रधानमंत्री बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। अपने इस दौरे पर प्रधानमंत्री यहां 100 बेड वाले कैंसर हॉस्पिटल की नींव रेखेंगे। दोपहर करीब एक के आस-पास पीएम बाबा बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। इसके बाद बुंदेलखंड महोत्सव की शुरुआत करेंगे।