×

PM Modi Birthday : कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए चीते, PM बोले- देखने के लिए रखें थोड़ा धैर्य

PM Modi : पीएम मोदी को उनके 72वें जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर आज मध्य प्रदेश का दौरा किया।

Network
Newstrack Network
Published on: 17 Sep 2022 6:45 AM GMT (Updated on: 17 Sep 2022 9:18 AM GMT)

PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया (Namibia) से भारत आए चीतों को कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में छोड़ा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं इन चीतों की तस्वीरें लीं। नामीबियाई चीतों को छोड़ने के बाद पीएम मोदी का एक संबोधन भी हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, जब समय का चक्र हमें अतीत को सुधारकर नए भविष्य के निर्माण का मौका देता है। आज सौभाग्य की बात है कि, हमारे सामने एक ऐसा ही क्षण है। दशकों पहले जैव विविधता (Biodiversity) की कड़ी टूट गई थी, आज उसे जोड़ने का मौका मिला है। बोले, आज भारत की धरती पर चीता लौट आए हैं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके बाद मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कराहल भी गए। जहां स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) के एक सम्मेलन में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां अपना संबोधन भी दिया।

नामीबिया से ग्वालियर पहुंचा स्पेशल प्लेन

देश 70 साल से इंतजार कर रहा था। अब वह इंतजार खत्म हुआ। शनिवार सुबह 7.55 बजे नामीबिया से स्पेशल फ्लाइट 8 चीतों को भारत लेकर आई। 24 लोगों की टीम के साथ चीते ग्वालियर एयरबेस पर उतरे। यहां स्पेशल प्लेन से पिंजरों को बाहर निकाला गया। डॉक्टरों ने चीतों का रुटीन चेकअप कर किया । इसके बाद हेलीकॉप्टर चीतों को लेकर रवाना किया जाएगा। 10 बजे के बाद तक चीते कूनो नेशनल पार्क पहुंच जाएंगे।

PM मोदी तीन बॉक्स खोल चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे

आज पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। मोदी कूनो में आधा घंटे का समय बिताएंगे। इस दौरान वे चीता मित्र दल के सदस्यों से बात करेंगे। बता दें पार्क में स्कूली बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है। जहां मोदी बच्चों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह 9.30 बजे कूनो नेशनल पार्क पहुंच जाएंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शुक्रवार देर शाम कूनो पहुंच चुके हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे।

मोदी के मंच के नीचे पिंजरे में होंगे चीते

कूनो नेशनल पार्क के टिकटौली गेट से 18 किलोमीटर अंदर 5 हेलिपैड बने हैं। इनमें से 3 प्रधानमंत्री और उनकी सुरक्षा के लिए आए हेलिकॉप्टर के लिए रिजर्व हैं। यहां से 500 मीटर के दायरे में 10 फीट ऊंचा प्लेटफॉर्मनुमा मंच बनाया गया है। मंच की ऊंचाई 10 से 12 फीट होगी। मंच पर PM मोदी के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय वन मंत्री और मध्यप्रदेश के वन मंत्री होंगे। इसी मंच के ठीक नीचे छह फीट के पिंजरे में चीते होंगे।

8 चीतों में 2 सगे भाई भी

दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया विश्वविद्यालय में प्रो. एड्रियन ट्रोडिफ ने बताया कि भारत आ रहे 8 चीतों में दो सगे भाई हैं। इनकी उम्र ढाई से साढ़े पांच साल के बीच है। आमतौर पर चीते की औसत उम्र 12 साल होती है। चीतों को सही सलामत पहुंचाने के लिए नामीबिया के वेटरनरी डॉक्टर एना बस्टो विमान में साथ आ रहे हैं।

Live Updates

  • 17 Sep 2022 3:48 AM GMT

    महाराजपुरा एयरबेस पर उतरे चीते 

    नामीबिया से आठ चीते एक विशेष मालवाहक विमान में उड़ान भरते हुए मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई अड्डे पर उतर चुके हैं। तेज गति वाले इन चीतों को अब हेलिकॉप्टर से कुनो नेशनल पार्क ले जाकर छोड़ा जाएगा। चीतों को ला रहा विमान भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा संचालित ग्वालियर के महाराजपुरा एयरबेस पर सुबह 8 बजे से कुछ देर पहले पहुंचा। एक घंटे बाद, उन्हें भारतीय वायुसेना के चिनूक भारी-भरकम हेलीकॉप्टर से कुनो नेशनल पार्क भेजा जाएगा। चीतों पर दुनिया के अग्रणी विशेषज्ञ डॉ लॉरी मार्कर ने कहा, " ये बड़ी बिल्लियाँ बहुत हल्की बेहोशी की हालत में लायी गई हैं क्योंकि इन्हें आसानी से शांत नहीं किया जा सकता है, वे सभी बहुत अच्छी लग रही हैं।

  • 17 Sep 2022 3:47 AM GMT

    नामीबिया से 8 चीते लेकर ग्वालियर लैंड हुआ विमान

    भारत सात दशकों के बाद नामीबिया से आए आठ चीतों का स्वागत करने के लिए तैयार है। मध्य प्रदेश में कुनो नेशनल पार्क (केएनपी) में इस संबंध में जबर्दस्त तैयारी की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 72वें जन्मदिन पर आज सुबह 10 किलोमीटर में फैले बाड़े में चीतों को एक साथ छोड़ेंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वन्यजीव विशेषज्ञ भी वहां मौजूद रहेंगे। इन चीतों (5 मादा और 3 नर) को विशेष कार्गो फ्लाइट बोइंग-717 में ग्वालियर लाया गया अब उन्हें हेलिकॉप्टर से कुनो नेशनल पार्क लाया जा रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story