MP News: सावधान रहें माँ-बाप, एक्टिंग ने ले ली लाडली की जान, घर में लटकी मिली लाश

MP News: टीवी शो की नकल करते करते युवती फांसी के फंदे पर झूली हो गई, जिसके कारण किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 27 Oct 2022 10:52 AM GMT
Rewa News
X

एक्टिंग करते फांसी के फंदे पर झूल किशोरी

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा सम्भाग के सतना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के कर्रा गांव में एक बेहद ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां टीवी का कितना बुरा असर बच्चों पर पड़ रहा है यह देखने को मिला है। दरअसल टीवी देखकर एक किशोरी ने फांसी लगाने का नाटक किया और वह सच में फांसी के फंदे पर झूल गई और उसकी मौत हो गई। घर में कोई नहीं होने से घटना की जानकारी भी किसी को नहीं हो सकी।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में कृष्णा कुशवाहा पिता राजेश कुशवाहा 10 वर्ष की बुधवार दोपहर फांसी के फंदे पर लटकने से मृत्यु हो गई। मृतका की बड़ी बहन आंचल अपनी छोटी बहन के साथ दोपहर लगभग 12.30 बजे जब घर पहुंची तो वहां कृष्णा फांसी के फंदे पर लटक रही थी। तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन तब तक कृष्णा की सांसे थम चुकी थी।

''बालिका की मौत टीवी सीन देख कर रही थी नाटक"

वहीं मीडिया से बातचीत में जनपद सदस्य कालिका पटेल का मानना है कि बालिका की मौत टीवी सीन देख कर उसका रीक्रिएशन करने के दौरान हुई। उसने टीवी पर फांसी के फंदे पर झूलने जैसा कोई सीन देखा और उसका अभ्यास वह घर आ कर करने लगी। इसी खेल खेल में उसकी जान चली गई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर कृष्णा ने किसके यहां टीवी पर क्या देखा था। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

आपको बता दें कि लगातार रीवा संभाग में किशोरियों की नासमझी के चलते अपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। परिवार के सदस्यों की जिम्मेदारी होती है कि बच्चों का ध्यान दें। जरा सी चूक के चलते बच्चे गलत रास्ते पर चले जाते हैं तो अपनी जान दे देते हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story