MP News: रीवा में सियासत गरमाई, बैनर में BJP और कांग्रेस ने ठोकी 2023 में जीत की दावेदारी

MP News: कांग्रेस पार्टी के महापौर एवं शहर अध्यक्ष के सौजन्य से लगवाया गया पोस्टर कई सवालों को जन्म दे रहा है।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 2 Jan 2023 7:57 AM GMT
MP News
X

MP News (photo: social media )

MP News: रीवा शहर में लगा कांग्रेस पार्टी का एक पोस्टर लगा है। ये पोस्टर जनमानस मे चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, मामला यह है कि रीवा नगर निगम के कांग्रेस महापौर अजय मिश्रा (बाबा) एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू द्वारा नव वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में जो फ्लैक्स लगवाया गया है, उसमे नया साल नई सरकार और मध्यप्रदेश कि पुकार कमलनाथ सरकार शब्द का उल्लेख किया गया हैष कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश बताया जा रहा है।

जिस पोस्टर को देखकर लोग हैरत में हैं। कांग्रेस पार्टी का पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस पार्टी के महापौर एवं शहर अध्यक्ष के सौजन्य से लगवाया गया। पोस्टर कई सवालों को जन्म दे रहा है। सवाल यह कि चुनाव को अभी 10 महीने बांकी हैं। उसके पहले ही कांग्रेस पार्टी के लोग नई सरकार और भावी मुख्यमंत्री की घोषणा कर दिया है। लोगों के समझ में नहीं आ रहा है कि भविष्य में क्या होगा? यह कांग्रेस पहले से ही क्यो तय मान कर चल रही है। राजनीति है, वक्त पर सियासत के मोहरे बदल जाते है, इसके बाबजूद भी अभी से इस प्रकार कि भावी मुख्यमंत्री की घोषणा करना समझ से परे है।

रीवा में पोस्टर पॉलिटिक्स हुई तेज

रीवा में कांग्रेस के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा गौरव तिवारी द्वारा एक पोस्टर कॉलेज चौराहे में लगवाया गया है, जिसमें लिखा है कि कमलनाथ जी को मुबारक हो नया साल 2023 में कांग्रेस का फिर होगा बुरा हाल, नया साल फिर भाजपा सरकार। दरअसल, अब यह लगने लगा है कि रीवा में दोनों पार्टियों के बीच पोस्टर वार छिड़ गया है। दोनों अपने-अपने ढंग से पोस्टर लगा रहे हैं। दोनों पार्टियां व्यंग के रूप में एक दूसरे पर पोस्टर के जरिए निशाना साध रहे है हालांकि अब आने वाला समय ही बताएगा कि कौन सत्ता के सिंहासन में बैठ पाएगा।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story