×

Rewa News: कुत्ते नोच रहे थे नवजात का शव... अस्पताल प्रशासन था बेसुध, अब पुलिस को PM का इंतजार

Rewa News: घटना मध्य प्रदेश के रीवा शहर के अमहिया थाना क्षेत्र के संजय गांधी अस्पताल की है। अस्पताल परिसर के पीछे एक नवजात का शव देखा गया है। नवजात का शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 15 April 2023 12:14 PM GMT
Rewa News: कुत्ते नोच रहे थे नवजात का शव... अस्पताल प्रशासन था बेसुध, अब पुलिस को PM का इंतजार
X
Rewa News (सोशल मीडिया)

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित सरकारी अस्पताल से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने अस्पताल प्रशासन की कलई खोलकर रखी और मानवता को शर्मसार किया। रीवा जिले के संजय गांधी हॉस्पिटल परिसर के पीछे कचरे के ढेर में 2 दिन का नवजात बच्चा का शव पड़ा मिला। इस बच्चे के शव को कुत्ते नोच नोचकर अपना निवाला बना रहे थे, लेकिन अस्पताल प्रशासन बेसुध पड़ता था। प्रशासन हरकत में तब आया, जब इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मामला सामने आते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। अधिकारी से लेकर कर्मी तक अपनी जबावदेही से बचते दिखाई दिये।

घटना अमहिया थाना क्षेत्र

घटना मध्य प्रदेश के रीवा शहर के अमहिया थाना क्षेत्र के संजय गांधी अस्पताल की है। अस्पताल परिसर के पीछे एक नवजात का शव देखा गया है। नवजात का शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसकी सूचान स्थानीय पुसिल अमहिया थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कचरे की ढेर के पास पड़े नवजात बच्चे के शव को अपने कब्जे में किया, जिसको कत्ते नोच नोचकर खा रहे थे। पुसिल घटना की जांच में जुट गई है।

बच्चों ने दी शव पड़े होने की सूचना

वहां मौजूद एक स्थानीय ने बताया कि बच्चे यहां पर खेल रहे थे। तभी यहां पर कुछ कुत्ते आपस में लड़ने लगे। कुत्तों की आवाज सुनाई दी तो बच्चों ने पास जाकर देखा तो एक नवजात बच्चे की लाश पड़ी थी, जिसे आवारा कुत्ते खा रहे थे। बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी तो मौके पर जमघट एकत्रित हो गया। उसके बाद इसकी सूचना अमहिया थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लावारिस हालत में पड़े मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में रखवा दिया है। हॉस्पिटल में बच्चे का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का ये दावा

उधर, स्थानीय लोगों का दावा है कि संजय गांधी अस्पताल में डिलीवरी होने के बाद बच्चे को फेंका गया है। इस पूरे मामले की हकीकत जांच के बाद ही सामने आएगी। वहीं, पुलिस भी पोस्टमार्टम (पीएम) रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके अलावा बच्चों के परिजनों का पता लगाने के जानकारी संजय गांधी के गायनी विभाग से ली जा रही है। पुलिस को शंका है कि बच्चे की डिलीवरी रीवा के संजय गांधी अस्पताल में ही हुई है। हाल ही में हुई डिलीवरी की लिस्ट को खंगाला जा रहा है।

Amar Mishra (Rewa)

Amar Mishra (Rewa)

Next Story