×

Rewa News: शिक्षा को कलंकित कर रहा है प्राचार्य, शराब पीकर विद्यालय में देते हैं शिक्षा

Rewa: जवा शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य राजेश कुमार कोल शराब के नशे में शराब पीकर शिक्षा देते हैं। ऐसे में विभागीय अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा एवं नेक नियति पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 13 Jan 2023 4:01 PM GMT
Rewa News
X

शराब के नशे में प्राचार्य। 

Rewa News: मुख्यालय जवा की इकलौती शासकीय हाई स्कूल जवा प्रभार की बैसाखी पर संचालित है। विद्यालय का माध्यमिक से हाई स्कूल में उन्नयन तो हुआ परन्तु शिक्षा विभाग यहां प्राचार्य तक उपलब्ध नहीं करा सका। ऐसे शिक्षक को प्रभारी प्राचार्य बनाकर विद्यालय संचालन की कागजी नौटंकी शुरू की, जो आए दिन शराब के नशे में धुत होकर विद्यालय में रहते हैं।

प्राचार्य राजेश कुमार कोल शराब के नशे में आना विद्यालय

जवा शासकीय हाई स्कूल थाना जवा के बगल में संचालित है। जवा में ब्लाक शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक श्रोत समन्वयक तहसीलदार एवं जनपद कार्यालय जवा में ही संचालित है, ऐसे स्थान पर संचालित विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार कोल शराब के नशे में विद्यालय आना और नशे के हालात में विद्यालय के शिक्षकीय व्यवस्था संचालन किस तरह से किया जा रहा है। छात्र- छात्राओं का भविष्य अंधकार की ओर धकेलने का कार्य निरंतर जारी है।

प्रशासनिक अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा एवं नेक नियति पर लगा प्रश्न चिन्ह

ऐसे में विभागीय अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा एवं नेक नियति पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। जब हमारे जवा संवाददाता विद्यालय में पहुंचे तो प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार कोल नशे में धुत लफ्फाज वाजी कर रहे थे। पास में ही विद्यालय के कुछ अन्य शिक्षक हमारे संवाददाता को देखकर प्राचार्य को घर चले जाने को कह रहे थे, जब हमारे संवाददाता ने प्राचार्य से विद्यालय में नशा करके आने पर सवाल किया तो प्रभारी प्राचार्य ने लटपताते हुए कहा कि मैं नशे में दिख रहा हूं? अगर मै नशा करता भी हूं तो आपको क्या, अपने पैसे से करता हूं।

अब सवाल उठता है क्या शिक्षा व्यवस्था नशे में चलाईं जाएगी ?

क्या इसी तरह देश का भविष्य तैयार किया जाएगा, क्या इसी तरह के शिक्षकों से सुशिक्षित संस्कारिक नागरिक व्यवस्था तैयार कराएगी? अब देखना यह होगा कि प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ कुछ वैधानिक कार्यवाही होती है या विभागीय जांच का हवाला देकर लीपापोती कर दिया जाएगा।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story