×

Rewa Murder Case: पत्नी के शव को बड़े फ्रिजर में रख, बेटे का इंतजार करने लगा शख्स, हत्या या मौत पुलिस भी असमंजस में

Rewa Murder Case: मृत महिला के परिजनों ने बताया कि शख्स ने उन्हें इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी। उन्हें महिला के आसपास रहने वाले पड़ोसियों ने फोन के माध्यम से मृत्यु की जानकारी दी।

Krishna Chaudhary
Published on: 3 July 2023 9:42 AM GMT
Rewa Murder Case: पत्नी के शव को बड़े फ्रिजर में रख, बेटे का इंतजार करने लगा शख्स, हत्या या मौत पुलिस भी असमंजस में
X
Rewa News (photo: social media )

Rewa Murder Case: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की मौत के बाद जो किया, उसने सबको हैरान कर दिया है। शख्स ने शव को एक बड़े फ्रिजर में डाल दिया और घर के बाहर कुर्सी लगाकर आराम से बैठ गया। पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इस बारे में शख्स से पूछा तो उसने बताया कि वह अपने बेटे का इंतजार कर रहा है।

मृत महिला के परिजनों ने बताया कि शख्स ने उन्हें इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी। उन्हें महिला के आसपास रहने वाले पड़ोसियों ने फोन के माध्यम से मृत्यु की जानकारी दी। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने महिला के पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को फ्रीजर में से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला की मौत प्राकृतिक या हत्या ?

महिला की मौत को लेकर फिलहाल पुलिस भी असमंजस में है। पुलिस के मुताबिक, मामला कोतवाली थानाक्षेत्र के जीऊला गांव का है। यहीं पर भरत मिश्रा और सुमित्री मिश्रा पति-पत्नी के रूप में रहा करते थे। मृत महिला के पति ने बताया कि उसकी मौत 1 जुलाई को पीलिया से हो गई थी। उसने बताया कि वह अपने बेटे के आने का इंतजार कर रहा है, इसलिए शव को फ्रीजर में रखा है। पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया है।

महिला के परिजनों ने शख्स पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक महिला के भाई अभय राज ने अपने जीजा भरत मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि बहन की मौत की सूचना उसे जीजा से नहीं बल्कि पड़ोसी से मिली थी। 1 जुलाई को सुबह 10 बजे उन्हें इसकी जानकारी मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो बहन सुमित्री का शव फ्रीजर के अंदर पड़ा था। अभय ने जीजा पर बहन के साथ गलत बर्ताव करने और बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दूसरे महिला के साथ अनैतिक संबंध रखने के कारण उसने मेरी बहन की हत्या कर दी।

इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story