MP news: इस थाने में मंडरा रहा आशिकी का भूत, भाग रहीं महिला पुलिसकर्मी

Rewa: मनगवां थाना की दो महिला पुलिसकर्मियों ने रीवा में बैठे ओहदेदार के सामने आकर अपना दुखड़ा रोया। बताया कि थाना के मुंडेर में बैठा आशिक बेवजह काम बताता है।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 9 Nov 2022 1:26 PM GMT
MP Police
X

MP Police। 

MP News: एक लोक प्रिय गाना तो सभी को याद होगा। उठो गोरी मंगरे पर बोल रहौ कउआ, लगत तोहरे मायके से आयो है बुलउआ। दो महिला पुलिसकर्मियों की पदस्थापना मनगवां थाना (Mangawan police station) में की गई थी, लेकिन दोनों ने ही चंद दिन गुजारने के बाद रीवा में बैठे ओहदेदार के सामने आकर अपना दुखड़ा रोया। बताया कि थाना के मुंडेर में बैठा आशिक बेवजह काम बताता है और झूठी शिकायतें रीवा ओहदेदार तक पहुंचाता है। मुंडेर पर बैठे आशिक की शिकायत पर तो एक महिला पुलिसकर्मी पर जांच की गाज भी गिर गई।

जांच में क्या निष्कर्ष निकल कर आता है, यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। लेकिन महिला पुलिस कर्मियों में इस बात को लेकर भी भय सता रहा है कि यदि मुंडेर में बैठे आशिक के आदेशों को पालन नहीं करते तो उनकी सीआर पर दाग लग जाने से पदोन्नति रूक जायेगी।

मंगरे में कउआ नहीं आशिकी का भूत मंडरा रहा

देखना यह है कि रीवा में बैठे ओहदेदार मनगवां थाना की मुंडेर पर बैठे आशिक पर कौन सा तंत्र विद्या का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कि महिला पुलिसकर्मी थाना में कदम रखने से भयभीत न हों। एक लोक प्रिय गाना तो सभी को याद होगा। उठो गोरी मंगरे पर बोल रहौ कउआ, लगत तोहरे मायके से आयो है बुलउआ। लेकिन मनगवां थाना के मंगरे में कउआ नहीं आशिकी का भूत मंडरा रहा है।

बताते चलें कि एक समय था कि शहर के एक थाना के मंगरे पर आशिकी का भूत मंडरा रहा था। इस बात की भनक जब पुलिस के आला अधिकारी को लगी तो सुधारात्मक दृष्टिकोण से पहल की। उसके बावजूद भी कउआ के सिर से इश्क का भूत तो नहीं उतरा अपितु शहर से मनगवां थाना की ओर पलायन कर गया और थाना की मुंडेर में ऐसा बैठा कि वहां महिला पुलिसकर्मियों में भगदड़ से मच गई।

महिला पुलिस कर्मी का विभागीय काम करना मुश्किल

पुलिस के आला अधिकारी जो भी महिला पुलिस कर्मी भेजते उनको वहां विभागीय काम करना मुश्किल पड़ जाता। हालात इस कदर हो जाते हैं कि महिला पुलिस कर्मियों को रीवा पुलिस थाना मनगवां जिला रीवा मुख्यालय आकर पुलिस के ओहदेदार के आगे अपने बेवस आंसू बहाने पड़ जाते हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story