×

Rewa News: जेल में महिला हुई प्रेग्नेंट, अधिकारियों पर पूर्व में भी लग चुके हैं अनैतिक कार्यों के आरोप

Rewa News: एबॉर्शन के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इस पुरे मामले में कहीं न कहीं जेल प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 4 Nov 2022 7:49 AM GMT
Rewa news
X

जेल में महिला हुई प्रेग्नेंट (photo: social media )

Rewa News: खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले से है, जहां जेल में बंद एक महिला के गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। चारदीवारी के अंदर महिला गर्भवती हो गई और उसे एबॉर्शन कराने के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में लाया गया था। जहां एबॉर्शन के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इस पुरे मामले में कहीं न कहीं जेल प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं।

बता दें कि इस पुरे प्रकरण से एक बार फिर जेल प्रशासन की नाकामी उजागर हुई है। इससे पहले भी कई अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश हो चुका है, इसके बाद भी जेल प्रशासन सचेत नहीं हो रहा है।

जानकारी के अनुसार संजय गांधी अस्पताल में दिन भर इस बात को लेकर चर्चा बनी रही कि जेल में निरूद्ध महिला गर्भवती कैसे हो गयी। उसका एबार्सन क्यों कराया गया। एबार्सन किसकी अनुमति से कराया गया। ऐसे कई कई सवाल लोगों के जुबान पर आ रहे हैं, लेकिन जेल प्रशासन इसका कोई जवाब नहीं दे प् रहा है। एसजीएमएच के डॉक्टर भी स्थिति साफ नहीं कर पा रहे हैं।

इस संबंध में केन्द्रीय जेल के अधीक्षक सतीश उपाध्याय एवं डिप्टी जेलर प्रशांत सिंह चौहान से कई मर्तबा संपर्क साधने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story