Rewa News: बिन ब्याही मां बनी किशोरी, एक दिन के बच्चे को छोड़कर मौके से फरार, नवजात ने रो-रो कर तोड़ा दम

Rewa News: अस्पताल से भागी किशोरी का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है और मृत बच्चे के शव को परिजनों को देने का पुलिस इंतजार कर रही है।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 9 Jan 2023 6:48 AM GMT
Rewa News
X

Rewa News (photo: social media )

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना एक बार फिर प्रकाश में आई है। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय है। बिन ब्याही किशोरी ने रीवा के संजय गांधी अस्पताल में नवजात बच्चे को जन्म दिया और बच्चे को जन्म देने के 1 दिन बाद ही अस्पताल से रफूचक्कर हो गई। वहां मां के लिए विलाप करते बच्चे ने भी रोते-रोते दम तोड़ दिया है। बहरहाल अस्पताल से भागी किशोरी का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है और मृत बच्चे के शव को परिजनों को देने का पुलिस इंतजार कर रही है।

बताया जाता है कि किशोरी बीते दिन पहले प्रसव पीड़ा के दौरान रीवा के संजय गांधी अस्पताल आई हुई थी और प्रसव होने के एक दिन बाद ही बच्चे को छोड़कर भाग गई। आपको बता दें कि पूरा मामला रीवा के संजय गांधी अस्पताल का है। किसोरी सीधी जिले की रहने वाली है। संजय गांधी चौकी के पुलिस कर्मी ने बताया कि एक माँ अपने नवजात बच्चे को छोड़कर भाग निकली। परिणाम यह निकला की मां के लिए रो रो कर नवजात ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार माँ 15 वर्ष की नाबालिग किशोरी थी जिसे प्रसव पीड़ा होने के बाद लाया गया था। इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद से मामले की जांच कर रही है।

परिजनों के साथ अस्पताल से भागी किशोरी

जानकारी के अनुसार सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी को सोमवार प्रसव पीड़ा के दौरान परिजनों द्वारा संजय गांधी अस्पताल लाया गया था। जहां उसे गायनी वार्ड में भर्ती किया गया। बीती सुबह ही किशोरी ने नवजात को जन्म दिया। इसके उपरांत नवजात को गहन चिकित्सा इकाई में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। यही मौका पाकर किशोरी अपने परिजनों के साथ नवजात को अस्पताल में ही छोड़ फरार हो गई। इधर नवजात अपनी मां के लिए काफी देर तक रोता बिलखता रहा। लेकिन किशोरी मां नहीं लौटी। आखिरकार नवजात शिशु ने बिलख बिलख कर अपने प्राण त्याग दिये। यह खबर लगते ही पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। जो भी सुनता रोंगटे खड़े हो जाते। धरती में आते ही किशोरी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को लावारिस हालत में छोंड़ दिया जिससे उसकी मौत हो गई। नवजात शव को पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story