×

MP Accident News:मध्य प्रदेश के सीधी में बल्कर और जीप हुई भिड़ंत, 2 बच्चों सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत

MP Accident News: यह हादसा एमपी के सीधी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना सुबह 10.15 बजे घटी। जब एक बल्कर और जीप के बीच भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में 7 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए हैं।

Viren Singh
Published on: 8 Jun 2023 6:02 AM GMT (Updated on: 8 Jun 2023 9:21 AM GMT)
MP Accident News:मध्य प्रदेश के सीधी में बल्कर और जीप हुई भिड़ंत, 2 बच्चों सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत
X
MP Accident News (सोशल मीडिया)

MP Accident News: मध्य प्रदेश से सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में वाहन पलट गया है। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है और राहत बचाव का कार्य करते हुए हादसे की जांच कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ट नेता कमलनाथ इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दुआ मांगी है।

सीएम चौहान ने प्रकट किया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिलें में हुए सड़क हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंनें ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

बल्कर और जीप में हुई जोरदार भिड़ंत

यह हादसा एमपी के सीधी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना सुबह 10.15 बजे घटी। जब एक बल्कर और जीप के बीच भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में 7 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बल्कर सीधी से नगरी की ओर जा रहा था, जबकि जीप सीधी की ओर आ रही है। तभी दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गई,जिसमें कई लोगों को मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।

टिकरी मार्ग डोल पर हुआ हादसा

सीधी टिकरी मार्ग के डोल में हुए इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय समेत आस-पास के तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में जिन 7 लोगों की मौत हुई है.उसमें 2 बच्चे भी शामिल है। घायल हुए दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी मतृकों के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं. पुलिस विभागा से जुड़े अधिकारी अब इस हादसे की जांच में जुट गए हैं कि आखिरी इतना बड़ा एक्सीटेंड कैसे हो गया?

पूर्व सीएम कमलनाथ जताया दुख

इस हादसे पर मध्य प्रदेश के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि सीधी जिले में सड़क दुर्घटना में दो बच्चों सहित 7 लोगों की मृत्यु होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति।

देखें हादसे से जुड़े कुछ चित्र

Viren Singh

Viren Singh

Next Story