×

Rewa News: थाना प्रभारी को थाने के ही दरोगा ने मार दी गोली, बुलेट निकालने का लाइव वीडियो वायरल

Rewa News: काफी मशक्कत के बाद कंधे में फँसी गोली बाहर निकाल ली गई। डॉक्टरों के अनुसार अब सिविल लाइन टीआई की हालत सुरक्षित बताई जा रही है।

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 28 July 2023 6:47 AM GMT

Rewa News: खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले से हैं, जहां शहर के सिविल लाइन थाने में पदस्थ थाना प्रभारी हितेन्द्र नाथ शर्मा को उन्हीं के अधीनस्थ उपनिरीक्षक बृजभान सिंह ने आवेश में आकर गोली मार दी है। थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा का रीवा शहर के मिनरवा हॉस्पिटल में डॉक्टरों के द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया है। यहां उनके कंधे से गोली निकालने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।

डॉक्टर के अनुसार गोली काफी अंदर धस चुकी थी। टीआई हितेन्द्र नाथ शर्मा ने डॉक्टर से यही शब्द कहा था कि मेरा अच्छे से उपचार करिए और मुझे बचा लीजिए। काफी मशक्कत के बाद कंधे में फँसी गोली बाहर निकाल ली गई। डॉक्टरों के अनुसार अब सिविल लाइन टीआई की हालत सुरक्षित बताई जा रही है। उन्हें अभी आईसीयू में ही रखा गया है। टीआई को गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना की सूचना पर उनके परिजन और करीबी अस्पताल पहुँचे। समाजसेवी भी खून देने के लिए एकत्रित हुए। मालूम हो कि दस से ज़्यादा यूनिट ब्लड अब तक चढ़ाया जा चुका है। वहीं इस मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया है। पुलिस पीड़ित टीआई से बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Amar Mishra (Rewa)

Amar Mishra (Rewa)

Next Story